{"_id":"6a534e3ae046957fa2069495","slug":"uproar-at-agra-cantt-station-rpf-personnel-assault-deputy-ss-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर बवाल: आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मी भिड़े, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर बवाल: आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मी भिड़े, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने; VIDEO
Sun, 12 Jul 2026 01:50 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:50 PM IST
सार
आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को हंगामा हो गया। आरपीएफ जवानों पर आरोप है कि उन्होंने स्टेशन पर तैनात डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से मारपीट की। प्लेटफाॅर्म से घसीटते हुए थाने ले गए। इससे यात्रियों अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
स्टेशन पर रेलवे कर्मी को घसीटते हुए ले जाते आरपीएफ कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ कर्मियों पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ मारपीट कर उन्हें घसीटते हुए थाने ले जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर हंगामा मच गया। हीराकुंड एक्सप्रेस कुछ देर तक स्टेशन पर खड़ी रही।
कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हीराकुंड एक्सप्रेस के पहुंचने दौरान आरपीएफ और डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर के बीच विवाद हो गया। जीआरपी के अनुसार लुधियाना से ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री रंजीता राव पेठा खरीदने के लिए ट्रेन से उतर गईं थी। प्लेटफाॅर्म पर पेठा ल ेने के दाैरान खुले पैसे मिलने में देरी होने पर ट्रेन चलने लगी। महिला ने डिप्टी एसएस से कहा कि ट्रेन को रुकवा दीजिए। इस पर डिप्टी एसएस ने गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवा दी, ताकि महिला यात्री सुरक्षित ट्रेन में सवार हो सके।

इसी दौरान मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन रुकने को चेन पुलिंग का मामला समझ लिया। डिप्टी एसएस द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद भी विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरपीएफ कर्मियों ने डिप्टी एसएस के साथ मारपीट की और उन्हें घसीटते हुए थाने ले गए। घटना से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों की भीड़ जुट गई। हंगामे के कारण हीराकुंड एक्सप्रेस कुछ देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जीआरपी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-आगरा हादसा: चाैथे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगा देवी का नहीं लगा पता; नाले से लेकर यमुना तक तलाश
ये भी पढ़ें-आगरा हादसा: चाैथे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगा देवी का नहीं लगा पता; नाले से लेकर यमुना तक तलाश