{"_id":"6a53159ebe88eb519d0b5138","slug":"agra-accident-old-lady-ganga-devi-fell-into-the-drain-still-missing-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा हादसा: चाैथे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगा देवी का नहीं लगा पता; नाले से लेकर यमुना तक तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा हादसा: चाैथे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगा देवी का नहीं लगा पता; नाले से लेकर यमुना तक तलाश
Sun, 12 Jul 2026 09:49 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:49 AM IST
सार
आगरा में बारिश के दाैरान धमाके के साथ दुकान नाले में समा गई थी। इस दाैरान कई लोग भी नाले में गिर गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कई को रेस्क्यू कर लिया था, लेकिन नाले में गिरी वृद्धा गंगा देवी का अब तक पता नहीं लग सका है। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
सुभाष बाजार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना मंटोला के सुभाष बाजार में बुधवार नाले के ऊपर बनी दुकान ढहने के बाद चौथे दिन सुभाष बाजार की दुकानें खुल गईं। बाजार में एक बार फिर ग्राहक आने शुरू हो गए। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने कारोबारियों के सहयोग पर आभार जताया है। वहीं हादसे के चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा पर अभी तक नाले में गिरी वृद्धा का पता नहीं चला है। रविवार को पुलिस नए सिरे से तलाश शुरू करेगी।
नाले को तोड़ती नगर निगम की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रविवार को नगर निगम के कर्मचारी पुलिस टीम के साथ नाले के छोर पर यमुना की ओर तलाश करेंगे। एसडीआरएफ की टीम यमुना में तलाश करेगी। जल पुलिस भी सहयोग करेगी। वृद्धा बहकर दूसरे जिले तक न पहुंच गई हो, इस आशंका को देखते हुए अन्य जिलों को भी अलर्ट किया गया है। परिवार के लोगों से बात की गई और वह सहयोग कर रहे हैं। कारोबारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करते हुए दुकान बंद रखी थीं। शनिवार को बातचीत के बाद दुकानें खोली गई हैं। शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात है।
पुलिस ने लगाए बैरिकेडिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार कमेटी मांग रही जवाब
सुभाष बाजार कमेटी के अध्यक्ष इंदर कुमार मंगनानी ने बताया कि पुलिस और कारोबारियों ने हादसे के दौरान एक-दूसरे का पूरा सहयोग किया। पुलिस और प्रशासन का आभार है। प्रशासन से एक सवाल का जवाब नहीं मिला है कि जो कारोबारी डेढ़ माह पूर्व दुकान की मरम्मत के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहा था। आखिर उसकी क्या गलती है। 40 वर्षों में तीन पीढ़ियों ने दुकान जमाई। दुकान स्वामी के तीन परिवारों का पालन दुकान से होता था। कर्मचारियों के भी परिवार दुकान से ही चलते हैं। परिवार कर्ज में हैं। आय का कोई साधन नहीं बचा है। बिना किसी गलती के उसे क्यों सजा दी जा रही है। कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर इस विषय पर बात करेंगे।

बेसुध हुई महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
70 मीटर स्लैब तोड़कर भूमिगत नाले में उतरी नगर निगम की टीमें
सुभाष मार्केट हादसे के दौरान नाले में गिरी महिला गंगा देवी की तलाश शनिवार को तीसरे दिन भी युद्ध स्तर पर जारी रही। नगर निगम ने महिला की खोज के लिए अपने प्रयासों को और तेज करते हुए करीब 100 कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम को दिन-रात सर्च ऑपरेशन में लगा रखा है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देने के लिए अंबेडकर पार्क क्षेत्र में करीब 70 मीटर लंबे भूमिगत नाले के एक हिस्से का स्लैब तोड़कर प्रवेश मार्ग बनाया गया, जिसके सहारे नगर निगम के कर्मचारी और विशेषज्ञों की टीम नाले के भीतर तक पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रही है।

सुभाष बाजार में लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही आगरा किला क्षेत्र स्थित शाहजहां गार्डन के पास नाले के भीतर चेन मशीन उतारकर मलबे और अवरोधों को हटाने का काम किया गया ताकि संभावित स्थानों पर गहराई से खोजबीन की जा सके। शुक्रवार देर रात वबाग के विशेषज्ञ कर्मचारियों ने भी इस अभियान में कमान संभाली। अधिकारियों के अनुसार, आठ इंच के पाइप के माध्यम से नाले के आर-पार रस्से पहुंचाए गए हैं, जिससे भीतर काम कर रही टीमों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। ऑपरेशन की कमान संभालते हुए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम सहित कई अधिकारी और अभियंता मौके पर डटे रहे। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि गंगा देवी की तलाश तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें-नकली दवा के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़: 58 फर्मों के लाइसेंस निरस्त, जांच को भेजे 35 नमूने; दो गोदाम सील
ये भी पढ़ें-नकली दवा के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़: 58 फर्मों के लाइसेंस निरस्त, जांच को भेजे 35 नमूने; दो गोदाम सील