{"_id":"6a53446235341fc53c03876e","slug":"firozabad-aarav-murder-case-aarav-mother-decision-i-will-divorce-my-husband-and-never-return-to-in-laws-home-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"27 सेकंड में मासूम को आठ बार पटका: 'पति से लूंगी तलाक, अब कभी वापस नहीं जाना ससुराल', आरव की मां का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 सेकंड में मासूम को आठ बार पटका: 'पति से लूंगी तलाक, अब कभी वापस नहीं जाना ससुराल', आरव की मां का बड़ा फैसला
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:53 PM IST
सार
फिरोजाबाद के आरव हत्याकांड में आरोपी विराज को फांसी के बाद आरव की मां ने बड़ा फैसला लिया है। आरव की मां ने अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया है। साथ ही सरकार से नौकरी और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के बहुचर्चित आरव हत्याकांड में दरिंदे विराज को फांसी की सजा मिलने के बाद, मृत मासूम की मां रति शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। रति ने रुंधे गले से साफ लफ्जों में कहा कि वह अपने पति सुमित से अब कानूनी तौर पर तलाक लेंगी और जीवन में कभी भी वापस उस ससुराल के घर नहीं जाएंगी, जहां से उन्हें सिर्फ बेरुखी और प्रताड़ना मिली।
रति शर्मा ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि ससुराल पक्ष और पति की बेरुखी का आलम यह था कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान ही मायके आना पड़ा था। उनके इकलौते बेटे आरव का जन्म भी ननिहाल में हुआ था, लेकिन सुमित या उसके परिवार का कोई सदस्य कभी बच्चे का मुंह देखने तक नहीं आया।
2 of 9
आरव की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां तक कि जब विराज ने मासूम आरव को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया, तब भी खून के रिश्तों की बेरुखी बरकरार रही और कोई अंतिम बार उसे देखने तक नहीं पहुंचा। रति ने बताया कि उनके मायके वालों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।
3 of 9
आरव की हत्या के बाद मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी विराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता अस्वस्थ रहते हैं। वह कुछ काम नहीं कर पाते, इसके अलावा भाई नाबालिग है। एक बहन भी अविवाहित है। मां पहले स्कूल में पढ़ाती थीं, वह भी अब नहीं जा पाती हैं। मामा धीरज, पवन, नीरज के सहारे किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
आरव की हत्या के बाद सदमे में मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे कठिन समय में अपने और परिवार के भरण-पोषण के लिए वह अब आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए नौकरी की तलाश कर रही हैं। पीड़ित मां ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी इस बेहद विकट परिस्थिति को देखते हुए उन्हें योग्यता के अनुसार कोई नौकरी और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे इस गहरे सदमे से उबरकर अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकें।
विज्ञापन
5 of 9
बेसुध हुई आरव की मां रति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फांसी की सजा पाने वाले विराज को जेल अस्पताल में किया गया भर्ती
शिकोहाबाद के यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या के मामले में शुक्रवार को फांसी की सजा पाने वाले दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को जेल दाखिल किया गया। वारदात के बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान विराज के पैर में गोली लगी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।