{"_id":"5d748f498ebc3e017553a031","slug":"divyang-bsc-student-writes-exam-with-his-feet-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हौसले को सलाम: दोनों हाथों से दिव्यांग अजय अपने पैरों से लिख रहा कामयाबी की दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसले को सलाम: दोनों हाथों से दिव्यांग अजय अपने पैरों से लिख रहा कामयाबी की दास्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बीएससी का इम्तिहान देता दिव्यांग अजय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हौसले बुलंद हों तो दिव्यांगता कभी सफलता में बाधा नहीं बनती। जन्म से दोनों हाथों से दिव्यांग शिकोहाबाद का युवक अजय इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। संत जनू बाबा कॉलेज माडई के छात्र अजय ने पैरों से कलम थामी और वर्ष 2018 में बीएससी तक की पढ़ाई पूरी की। आर्थिक रूप से कमजोर अजय को सरकारी मदद से ज्यादा खुद पर भरोसा है। तभी तो उसने सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं लिया।
'खुद पर विश्वास तो क्यूं लें सरकारी मदद'
2 of 5
पैर की अंगुलियों में पेन फंसाकर लिखती अजय
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी चौराहा शिकोहाबाद निवासी रमेश चंद्र के 23 वर्षीय बेटा अजय बीएससी उत्तीर्ण करके अब एमएससी की तैयारी कर रहा है। बेलदारी करने वाले उसके पिता रमेश चंद का साया उसके सिर से उठ गया। मां शारदा देवी ने उसे प्राइमरी स्कूल में दाखिला कराया था।
3 of 5
दिव्यांग अजय
- फोटो : अमर उजाला
अजय ने हौसला दिखाते हुए अपनी दिव्यांगता को ही हथियार बना लिया। हाथ नहीं तो क्या हुआ उसने पैर की अंगुलियों से कलम थामी और फर्राटेदार अंदाज में लिखने लगा। अजय अब बीएससी (जंतु विज्ञान) से स्नातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्यांग अजय
- फोटो : अमर उजाला
अजय की मानें तो कई बार वो विकास भवन आ चुका है। लोगों ने उसे दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, मां के लिए विधवा पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया, लेकिन अजय की मानें तो उसकी मां ने उसे खुद पर विश्वास रखने की सीख दी है। मां शारदा देवी अजय की दैनिक क्रियाओं से जुडे़ कार्यों में उसकी सहायता करती है। मां घरों में जाकर साफ-सफाई करती है और अजय खुद संत जनू बाबा कॉलेज में नौकरी करता है।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्यांग अजय
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग में आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की जानकारी करने आए अजय ने जंतु विज्ञान से एमएससी करने की इच्छा है। एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह यूजीसी नेट आदि की तैयारी करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।