{"_id":"69f18d3fb4b5281bff04de30","slug":"dm-cracks-down-on-slow-construction-work-in-agra-warns-agencies-over-labour-shortage-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: म्यूजियम और यूनिटी मॉल के निर्माण कार्यों की सुस्ती पर डीएम सख्त, ठेकेदारों को दी कड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: म्यूजियम और यूनिटी मॉल के निर्माण कार्यों की सुस्ती पर डीएम सख्त, ठेकेदारों को दी कड़ी चेतावनी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष बंसल ने धीमी प्रगति और श्रमिकों की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने की सख्त चेतावनी दी।
डीएम मनीष बंसल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की धीमी प्रगति और मानकों के अनुरूप श्रमिकों की कमी देख डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं और निर्माण एजेंसियों को चेतावनी दी। बोले तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
निरीक्षण के पहले चरण में डीएम छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम पहुंचे। वहां निर्माण की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। 18,338 वर्ग मीटर में बन रहे इस भव्य म्यूजियम का 76 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। डीएम ने टाटा प्रोजेक्ट्स लि. और राजकीय निर्माण निगम को एक सप्ताह में रिवाइज्ड टाइमलाइन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2026 तक हर हाल में कार्य पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, शिल्पग्राम स्थित निर्माणाधीन यूनिटी मॉल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी का पारा तब चढ़ गया जब 300 के सापेक्ष मात्र 128 श्रमिक मौके पर मिले। उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए 5 मई तक श्रमिकों की संख्या पूरी करने के निर्देश दिए। 128 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
बहुस्तरीय पार्किंग को मॉल से जोड़ने की योजना
शिल्पग्राम में ही वर्षों से बंद पड़ी मल्टी लेवल पार्किंग पर डीएम ने समाधान सुझाया। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्किंग को निर्माणाधीन यूनिटी मॉल से संबद्ध करने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि आधे-अधूरे ढांचे का सदुपयोग हो सके।
शिल्पग्राम में ही वर्षों से बंद पड़ी मल्टी लेवल पार्किंग पर डीएम ने समाधान सुझाया। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्किंग को निर्माणाधीन यूनिटी मॉल से संबद्ध करने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि आधे-अधूरे ढांचे का सदुपयोग हो सके।

कमेंट
कमेंट X