{"_id":"6a741e692bd288956e0510fc","slug":"driver-allegedly-sells-17-lakh-worth-of-milk-abandons-tanker-police-launch-search-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चालक ने 17 लाख में बेचा विधायक के चिलर का दूध, सैफई में दर्ज हुई प्राथमिकी; पिनाहट में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चालक ने 17 लाख में बेचा विधायक के चिलर का दूध, सैफई में दर्ज हुई प्राथमिकी; पिनाहट में पुलिस ने दी दबिश
Thu, 06 Aug 2026 11:10 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:10 AM IST
सार
सैफई के एक चिलिंग प्लांट से 28,600 लीटर दूध लेकर निकले चालक पर करीब 17 लाख रुपये का दूध बेचकर टैंकर छोड़कर फरार होने का आरोप है। आरोपी की तलाश में इटावा पुलिस ने पिनाहट क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा के थाना सैफई में एक विधायक के चिलर का दूध टैंकर में भरकर उसे लाखों रुपये में चालक ने बेंच दिया और ट्रक टैंकर को मध्य प्रदेश के भिंड में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए मंगलवार रात को पिनाहट क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी नहीं मिलने पर पुलिस वापस चली गई।
मैनपुरी के एक विधायक का सैफई में दूध का चिलर प्लांट है। पुलिस के मुताबिक चिलर प्लांट से टैंकर में चालक दिलीप भदाैरिया उर्फ टिल्लू निवासी छदामीपुरा थाना पिनाहट 28,600 लीटर दूध भरकर लेकर गया था। टैंकर के दूध को लगभग 17 लाख रुपये में कहीं बेच दिया। टैंकर को खाली भिंड, मध्य प्रदेश में खड़ा करके भाग गया था। सैफई, इटावा थाने में आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
आरोपी की तलाश में थाना सैफई पुलिस टीम ने मंगलवार रात को पिनाहट क्षेत्र के गांव छदामीपुरा में कई जगह दबिश दीं। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच तकरार भी हो गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार किए बगैर पुलिस वापस चली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सैफई पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला।