{"_id":"6a4371e4a685272eac01e6f2","slug":"engineering-students-develop-smart-adas-car-that-detects-drowsiness-and-parks-itself-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गजब की डिवाइस...ड्राइवर को झपकी आते ही बजेगा अलार्म, सड़क किनारे अपने आप पार्क हो जाएगी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गजब की डिवाइस...ड्राइवर को झपकी आते ही बजेगा अलार्म, सड़क किनारे अपने आप पार्क हो जाएगी कार
Tue, 30 Jun 2026 01:26 PM IST
Dhirendra Singh
अबरार अहमद, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:26 PM IST
सार
आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के छात्रों ने एडीएएस आधारित स्मार्ट कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है, जो चालक को झपकी आने पर अलर्ट करता है और प्रतिक्रिया न मिलने पर वाहन को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे पार्क कर देता है। यह कम लागत वाला नवाचार हाईवे और एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Drowsiness Alert System
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्सप्रेसवे और हाईवे पर लंबी दूरी की ड्राइविंग के दौरान झपकी आने से होने वाले जानलेवा हादसे रोके जा सकेंगे। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी के बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) अंतिम वर्ष के चार छात्रों ने एक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) आधारित स्मार्ट कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है। यह न सिर्फ ड्राइवर को नींद आने पर तुरंत अलर्ट करेगा, बल्कि वाहन को सही लेन में चलाएगा और बिना मानवीय मदद के सुरक्षित रूप से सड़क किनारे पार्क भी कर देगा।
इस प्रोजेक्ट को कॉलेज के छात्र रोहित कुमार, राहुल कश्यप, यश प्रताप सिंह और सचिन कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ठाकुरेंद्र सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक तैयार किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। प्रोजेक्ट को लीड कर रहे छात्र रोहित कुमार ने बताया कि इस स्मार्ट कार में आई ब्लिंक सेंसर लगाया गया है, जो लगातार चालक की आंखों पर नजर रखेगा। अगर ड्राइवर की आंखें 3 सेकंड से अधिक समय तक बंद रहती हैं, तो सिस्टम इसे खतरा मानकर तुरंत बजर और एलईडी अलर्ट सक्रिय कर देगा। यदि इसके बाद भी चालक कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है, तो कार खुद ही अपनी गति कम कर लेगी और किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ी हो जाएगी।
लेन नहीं भटकेगी कार, बाधा आने पर खुद रुकेगी
रोहित ने बताया कि इस कार में ऑटो-पार्किंग, लेन और बाधा पहचानने की सुविधा भी दी गई है। वाहन के नीचे लगे इन्फ्रारेड सेंसर सड़क पर बनी काली लाइन को पहचानकर कार को सही लेन में चलने में मदद करेंगे। वहीं, अल्ट्रासोनिक सेंसर सामने आने वाली किसी भी बाधा की सटीक दूरी भांपकर दुर्घटना टालेंगे और ऑटो-पार्किंग सिस्टम, सेंसर की मदद से जगह देखकर गाड़ी को सुरक्षित तरीके से पार्क कराएगा।
विज्ञापन
योलो और मोबाइलनेट जैसे एआई मॉडल बनाएंगे और स्मार्ट
छात्रों के अनुसार, भविष्य में इस परियोजना में जीपीएस ट्रैकिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित अलर्ट सिस्टम जोड़ा जाएगा। इसे पूरी तरह से स्वचालित और स्मार्ट बनाने के लिए आधुनिक एआई मॉडल जैसे योलो और मोबाइलनेट को भी शामिल करने की योजना है।
कम लागत में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ठाकुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बेहद किफायती तरीके से डिजाइन किया गया है। इसे बनाने में मुख्य नियंत्रक के तौर पर आर्डिनो नैनो, आई ब्लिंक सेंसर, इन्फ्रारेड व अल्ट्रासोनिक सेंसर, मोटर ड्राइवर, एलसीडी डिस्प्ले, बजर और बैटरी जैसे हार्डवेयर घटकों का उपयोग किया गया है। डॉ. ठाकुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय नवाचार प्रतियोगिता में लेकर जाएंगे।
एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसे
- 25 जून 2026: फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक-ट्रेलर से टकराई। बस चालक समेत दो की मौत, 40 घायल।
- 13 जून 2026: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से कार सामने जा रही बस में जा घुसी। जौनपुर से वृंदावन जा रहे कार सवार 9 लोग घायल।
- 31 मई 2026: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में घुसी। महिला समेत तीन की मौत, 5 घायल।
- 26 मई 2026: उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर निजी बस पलटी। दरोगा समेत 7 यात्रियों की मौत, 24 घायल।