पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU Centenary to Be Commemorated with 100 Coin and Special Postage Stamp

आगरा विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष: डाक टिकट में सहेजा जाएगा शताब्दी वर्ष का सफर, RBI ढाल रहा खास सिक्का

Tue, 30 Jun 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 12:01 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए 100 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट तैयार किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की योजना है कि इनका विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जाए, जिसके लिए तिथि तय होने का इंतजार है।
 

विज्ञापन
DBRAU Centenary to Be Commemorated with 100 Coin and Special Postage Stamp
डाक टिकट में सहेजा जाएगा शताब्दी वर्ष का सफर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नामी हस्तियां देने वाला डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय एक जुलाई को 100वें साल में प्रवेश करेगा। इसके शताब्दी वर्ष के सफर को डाक टिकट और सिक्के के जरिये सहेजा जाएगा। डाक विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ इनकी डिजाइन तय हो गई है। छपाई-ढलाई हो रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की स्थापना एक जुलाई 1927 को हुई। ऐसे ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए आरबीआई के सहयोग से 100 रुपये के 300 सिक्कों की ढलाई हो रही है। इसकी डिजाइन तैयार हो गई है। इसका वजन 44 ग्राम होगा और अलॉय (मिश्रित धातु) से बनेगा। एक सिक्के की लागत करीब 1000 रुपये है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: चार महीने के लिए खर्च किए 75 लाख रुपये, पोइया पर बनाया जो पांटून पुल; इसलिए हटाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे ही डाक टिकट की डिजाइन भी तैयार हो गई है। पांच हजार टिकट छापे जा रहे हैं। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों जारी करना प्रस्तावित है। इसके लिए राजभवन प्रधानमंत्री कार्यालय से आयोजन की तिथि मांग रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आयोजन की तिथि मिलने पर ही शताब्दी समारोह का मुख्य आयोजन होगा। इसमें ही इन दोनों को जारी किया जाएगा।

ये हैं खूबियां
सिक्का- मुख्य भाग पर 100 रुपये, भारत (हिंदी-अंग्रेजी) और अशोक की लाट अंकित है। पिछले हिस्से पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, शताब्दी वर्ष 100 ईयर 1927-2027 अंकित है।
डाक टिकट- इस पर भी सिक्के के पिछले भाग पर अंकित डिजाइन और जानकारी हैं। ये पांच रुपये का है। इसके पिछले भाग पर विश्वविद्यालय के भवन की डिजाइन अंकित है।


ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉट बुकिंग शुरू! 29 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए किस टाउनशिप में कितने भूखंड



प्रधानमंत्री के हाथों जारी करवाने की है योजना
कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि विश्वविद्यालय के 100वें साल में प्रवेश होना ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों डाक टिकट और सिक्का जारी करवाना चाहते हैं, इसके लिए राजभवन स्तर से प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है। उनकी ओर से तय तिथि पर ही मुख्य आयोजन होगा। 

ये भी पढ़ें -   UP: ताजमहल की सुरक्षा होगी हाईटेक! 90 CCTV कैमरे लगेंगे, विदेशी पर्यटकों को मिलेगी वेलकम किट


अतिथियों को दिए जाएंगे टिकट और सिक्का
 समन्वयक शताब्दी वर्ष समारोह समिति प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा का कहना है कि शताब्दी समारोह भव्य होगा। मुख्य आयोजन की तिथि अभी तय नहीं है। इसमें मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति के रूप में डाक टिकट और सिक्का दिया जाएगा। इसकी डिजाइन तय हो चुकी हैं। इनकी ढलाई और छपाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed