पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Women's Cricket Team Qualifies for Los Angeles 2028 Olympics, Eyes Historic Medal

UP: हेमलता से दीप्ति तक...आगरा की बेटियों को मिला ओलंपिक का आसमान, अब मेडल पर नजर

Tue, 30 Jun 2026 12:45 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 12:45 PM IST
सार

लॉस एंजिलिस ओलंपिक-2028 में क्रिकेट की वापसी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वालिफिकेशन के आधार पर अपनी जगह पक्की कर ली है। पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि भारतीय टीम के पास अब विश्वकप के साथ ओलंपिक पदक जीतकर इतिहास रचने का शानदार अवसर है।

विज्ञापन
Indian Women's Cricket Team Qualifies for Los Angeles 2028 Olympics, Eyes Historic Medal
हेमलता काला और दीप्ति शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला टी-20 विश्वकप में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सोमवार को बड़ी खुशखबरी आई। लॉस एंजिलिस ओलंपिक-2028 में क्रिकेट की वापसी के लिए तय क्वालिफिकेशन प्रणाली के तहत भारतीय महिला टीम ने ओलंपिक के लिए जगह पक्की कर ली है। इससे भारतीय महिला क्रिकेट के सामने अब विश्वकप के साथ ओलंपिक पदक जीतने का भी सपना साकार करने का अवसर होगा।
विज्ञापन


शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली पूर्व खिलाड़ियों और युवा क्रिकेटरों का मानना है कि यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है। क्रिकेट की 128 वर्ष बाद ओलंपिक में वापसी अपने आप में ऐतिहासिक है। शहर ने भारतीय क्रिकेट को पूर्व कप्तान हेमलता काला, अंतरराष्ट्रीय स्पिनर पूनम यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रीति डिमरी और वर्तमान की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ी दी हैं।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला का कहना है कि अब खिलाड़ियों के सामने विश्वकप जीतने के साथ ओलंपिक पदक जीतने का लक्ष्य भी होगा। भारतीय टीम प्रतिभा से भरपूर है, यदि सुनियोजित तैयारी की गई तो भारत पदक जीतकर इतिहास रच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व भारतीय स्पिनर पूनम यादव ने कहा कि हर खिलाड़ी अपने कॅरिअर में ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है। क्रिकेट को यह मंच मिलना पूरे खेल के लिए गौरव की बात है। भारतीय महिला टीम में ओलंपिक पदक जीतने का पूरा दमखम है।

टीम मेडल की मजबूत दावेदार
हर क्रिकेटर का सपना ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना होता है। भारतीय महिला टीम के लिए यह सुनहरा मौका है और टीम मेडल जीतने की मजबूत दावेदार है। - रामा कुशवाहा, सदस्य, उत्तर प्रदेश क्रिकेट।


बेटियों को नई प्रेरणा मिलेगी
क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने से देशभर की बेटियों को नई प्रेरणा मिलेगी। छोटे शहरों की खिलाड़ियों के सामने अब विश्वकप के साथ ओलंपिक का भी बड़ा लक्ष्य होगा। - प्रीति डिमरी, पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed