फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Disposal Alleged on IGRS: Lekhpal Accused of Colluding in Encroachment on College Land

UP: आईजीआरएस में फर्जी रिपोर्ट, कॉलेज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा; लेखपाल की भूमिका पर उठे सवाल

Fri, 31 Jul 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 10:01 AM IST
सार

अरहेरा के श्री महात्मा कपिल देव इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के आईजीआरएस पर कथित फर्जी निस्तारण का मामला सामने आया है। कॉलेज के दावेदार प्रबंधक ने लेखपाल पर अतिक्रमणकारियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए डीएम से त्रिस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Fake Disposal Alleged on IGRS: Lekhpal Accused of Colluding in Encroachment on College Land
जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अरहेरा स्थित श्री महात्मा कपिल देव इंटर कॉलेज की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय लेखपाल ने अतिक्रमणकारियों के प्रभाव में आकर मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों का शून्य गुणवत्ता के साथ फर्जी निस्तारण कर दिया। कॉलेज के दावेदार प्रबंधक ने जिलाधिकारी से मामले में त्रिस्तरीय राजस्व टीम गठित कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता और कॉलेज के दावेदार प्रबंधक अनीस चाहर सरपंच ने जिलाधिकारी को सौंपी शिकायत में बताया है कि विद्यालय के उपप्रबंधक हरिप्रसाद ने मुख्य द्वार के पास की भूमि पर पशुओं का बाड़ा, एक दुकान और भूसा भरने के लिए हॉल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। इसी हॉल में वे अपने ट्रैक्टर और मशीनरी रखते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार साल के मासूम की आंख में घोंपी पेंसिल, बड़े भाई का कान फाड़ा; शिक्षिकाओं की क्रूरता सुन दहल जाएगा दिल
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायतकर्ता का आरोप है कि अरहेरा के लेखपाल ने आईजीआरएस संदर्भ संख्या 40014626022187 और 40014626032603 पर निस्तरण भ्रामक और फर्जी रिपोर्ट लगाई है। लेखपाल ने अपनी जांच आख्या में तीन अतिक्रमणों में से केवल एक या दो का ही जिक्र किया और अतिक्रमणकारियों से ही रिपोर्ट को प्रमाणित करा लिया। इसके अलावा, खेल मैदान गाटा संख्या 416/675 पर गोशाला और विद्यालय की भूमि गाटा संख्या 201 पर पंचायत घर के निर्माण की भ्रामक जानकारी देकर उच्चाधिकारियों को गुमराह किया गया है।

आरोप है कि उपप्रबंधक के परिवार के सदस्यों के फर्जी राशन कार्ड बने हुए हैं, जबकि वे ग्राम पंचायत अरहेरा के निवासी ही नहीं हैं। शिकायतकर्ता ने विद्यालय के हित में जिला स्तरीय अधिकारियों की त्रिस्तरीय टीम बनाकर अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एसडीएम किरावली को जांच के आदेश दिए हैं। सात दिन में रिपोर्ट तलब की गई है।

ये भी पढ़ें -   UP: शराबी पति को नहीं आती है शर्म, देह व्यापार कराने की जिद पर अड़ा; पत्नी की दर्द सुन पुलिस भी हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed