{"_id":"69bc274b76d25226420a909e","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-in-a-deadly-pit-agra-news-c-421-1-sagr1007-3868-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जानलेवा गड्ढे में बैठ किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जानलेवा गड्ढे में बैठ किसानों ने दिया धरना
किरावली गांव मोरी खारी नदी पर गड्ढा को लेकर धरना प्रदर्शन करते किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिं
Link Copied
विज्ञापन
किरावली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को आगरा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी किस तरह हवा में उड़ा रहे हैं, इसकी बानगी विकास खंड अछनेरा के गांव मोरी में देखने को मिली। खारी नदी पुल के पास महीनों से बने जानलेवा गड्ढे की सुध न लेने से नाराज किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार को गड्ढे में ही बैठकर धरना देकर विभाग को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
Trending Videos
नेशनल हाईवे (आगरा-जयपुर रोड) और स्टेट हाईवे (आगरा-जगनेर रोड) को जोड़ने वाले इस 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर गांव मोरी स्थित खारी नदी पुल के ढलान पर एक गहरा और जानलेवा गड्ढा बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा अब पक्की सड़क के अंदर करीब तीन फीट तक धंस चुका है।किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह और धीरज सिकरवार ने बताया कि यह मार्ग किरावली और खेरागढ़ तहसील को आपस में जोड़ता है। इसी रास्ते से हजारों किसान अपनी उपज लेकर किरावली अनाज मंडी पहुंचते हैं और हजारों छात्र शिक्षण संस्थानों में जाते हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। धरने के दौरान न तो स्थानीय प्रशासन का कोई नुमाइंदा पहुंचा और न ही लोक निर्माण विभाग का कोई अधिकारी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 72 घंटों के भीतर इस गड्ढे को भरकर सड़क दुरुस्त नहीं की गई, तो क्षेत्र के ग्रामीण और किसान संगठन बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान चौधरी महिपाल सिंह, गंगाराम माहौर, सत्यवीर चाहर, दाताराम लोधी, सुमन सिकरवार, मंजू वर्मा, सुनीता शर्मा, पदम सिंह, राजकिशोर, केशव सिकरवार, महेंद्र सिंह, राहुल चाहर, वीरपाल चाहर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।