{"_id":"69ccaf4252d89ee6da049db0","slug":"fire-guts-saree-shop-in-agra-suspected-short-circuit-causes-heavy-loss-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घर में संचालित साड़ी की दुकान में लगी आग, देखते ही देखते सबकुछ हो गया राख; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घर में संचालित साड़ी की दुकान में लगी आग, देखते ही देखते सबकुछ हो गया राख; लाखों का नुकसान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में साड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान और नकदी जलकर खाक हो गई। प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, जबकि पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
साड़ी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज के तुलसी चबूतरा क्षेत्र में घर में संचालित साड़ी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटें देख अंदर बैठी संचालक की पत्नी ने बाहर भाग कर शोर मचाया। लोगों ने आग की सूचना फायरब्रिगेड को दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में दुकान में रखी नकदी और साड़ियां जल गईं।
पीड़ित बिल्लौचपुरा निवासी सनी सैनी ने बताया कि उनका तुलसी चबूतरा में किराए का मकान है। मकान में ही उन्होंने सनी साड़ी सेंटर नाम से दुकान खोल रखी है। सनी ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे उन्होंने दुकान खोली थी। आधे घंटे बाद वह बच्चे के स्कूल उसका परीक्षाफल लेने गए थे। दुकान पर पत्नी शालू बैठी थी। करीब 11 बजे अचानक दुकान के अंदर से धुआँ निकलने लगा।
कुछ समझने से पहले ही आग ने साड़ियों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें विकराल होने लगीं। शालू जान बचाकर बाहर आई और लोगों को शोर मचाकर एकत्रित किया। आस-पड़ोस के लोगों ने छत की तरफ से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 15 मिनट बाद थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग शाॅर्ट सर्किट से लगी, जांच जारी
हादसे में दुकान में रखा लाखों का माल और गल्ले में रखे बिक्री के करीब 1.5 लाख रुपये जल गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
पीड़ित ने की मुआवजे की मांग
पीड़ित ने बताया कि मकान में करीब 50 साल से उनका परिवार किराएदार है। उन्होंने कर्ज लेकर नया मकान खरीदा था। कर्ज लेकर ही दुकान में माल भरवाया था। काफी समय से आर्थिक तंगी से परेशान थे। इसी के चलते दो वर्ष से इंश्योरेंस भी नहीं करा पाए थे। मौके पर मदद के लिए पहुंचे भाजपा नेता राजेश राठौर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।
Trending Videos