फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first Gaushala of the state is in Agra where a solar power plant of two megawatts capacity will be installed

आगरा: प्रेदश की पहली गोशाला, जहां स्थापित होगा दो मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र; जल्द शुरू होगा काम

Tue, 22 Apr 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 09:35 AM IST
सार

आगरा की कान्हा गोशाला में दो मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होगा। वर्ष 2025 की हरित भविष्य के लिए नवीकरणीय ऊर्जा थीम को साकार करने वाली ये पहली गोशाला होगी।
 

विज्ञापन
first Gaushala of the state is in Agra where a solar power plant of two megawatts capacity will be installed
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम की कान्हा गोशाला में दो मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यह प्रदेश की पहली गोशाला होगी, जहां नगर निगम वर्ष 2025 की हरित भविष्य के लिए नवीकरणीय ऊर्जा थीम को साकार करते हुए यह संयंत्र लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


गोबर से बनाया जा रहा गोकाष्ठ
गोशाला में पहले से ही गोबर से गोकाष्ठ बनाया जा रहा है, जिसका उपयोग अंतिम संस्कार व धार्मिक अनुष्ठानों में लकड़ी के विकल्प के रूप में किया जा रहा है। इससे वनों की कटाई पर नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन को बनाने में मदद मिल रही है। अब यह गोशाला ऊर्जा के क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित करेगी। यहां पहले से ही 100 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगी हुईं हैं। अब साैर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है। यह परियोजना नगर निगम बॉन्ड योजना के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही है, जिससे यह प्रदेश की पहली गोशाला बनेगी जो इतनी बड़ी मात्रा में स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा युवक से महिला मित्र ने किया ऐसा फरेब...बर्दाश्त न कर सका, खुद को लगाई आग; उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन




 

मिट्टी बंजर और भूजल खारा
गोशाला ऐसी भूमि पर स्थित है, जहां मिट्टी बंजर और भूजल खारा है। इसके बावजूद यहां मियावाकी तकनीक के जरिए 5000 वर्ग मीटर क्षेत्र में घना जंगल विकसित किया गया है जो जैव विविधता को बढ़ावा देता है और एक प्राकृतिक ऑक्सीजन जोन के रूप में कार्य करता है।


 

ऊर्जा, हरियाली और नवाचार का केंद्र बन चुकी गोशाला
गोशाला के पशु कल्याण अधिकारी व प्रभारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि गोशाला अब केवल गोसेवा तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह ऊर्जा, हरियाली और नवाचार का केंद्र बन चुकी है। हमारा उद्देश्य हर पशु को सम्मान और प्रकृति के साथ संतुलन प्रदान करना है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कान्हा गोशाला की यह परियोजना न केवल आगरा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक आदर्श है।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed