फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five people including four sisters killed after being hit by car re-polling to be held for MLC election

बड़ी खबरें: कार की टक्कर से चार बहनों समेत पांच की माैत, एमएलसी चुनाव के लिए दोबारा मतदान; मासूम की मिली लाश

Mon, 26 Oct 2026 05:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 26 Oct 2026 05:38 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। फिरोजाबाद में बेकाबू कार ने 17 ग्रामीणों को राैंद दिया। हादसे में चार बहनों समेत पांच लोगों की माैत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। आगरा में तीन बूथों पर एमएलसी चुनाव का पुनर्मतदान हुआ। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। मथुरा में एएनटीएफ और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सवा करोड़ रुपये कीमत का गांजा पकड़ा। एटा में तीन साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
 

विज्ञापन
Five people including four sisters killed after being hit by car re-polling to be held for MLC election
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं, युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने राैंद दिया। हादसे में चार बहनों समेत पांच लोगों की माैत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। वहीं, आगरा में तीन बूथों पर एमएलसी चुनाव का पुनर्मतदान हुआ। दोबारा वोटिंग के दाैरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुनर्मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखे रहे। मथुरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 किलो गांजा पकड़ा। इसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई गई है। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा सपा के एमएलसी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल पर की गई टिप्पणी का वैश्य समाज ने विरोध किया है। वैश्य समाज ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। एटा में तीन साल की मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची तीन दिन से घर से लापता थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद हादसा: एक साथ उठी चार बहनों की अर्थी, शिशुपाल ने खो दीं तीन बेटियां; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव
फिरोजाबाद में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सोमवार को जब मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। चार बहनों की एक साथ अर्थी उठी तो हर किसी का कलेजा कांप गया। हादसे में तीन बेटियों को खोने वाले शिशुपाल को ग्रामीण ढांढस बंधाने में जुटे थे...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मथुरा में पकड़ा सवा करोड़ का गांजा: ओडिशा से कंटेनर में छिपाकर लाए नशे की खेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में रविवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा और रिफाइनरी पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: वैश्य समाज पर उच्च शिक्षा मंत्री ने की ऐसी टिप्पणी, खौल उठा अग्रबंधुओं का खून; दे डाली ये चेतावनी
शिक्षक एमएलसी एवं सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की टिप्पणी से वैश्य समाज में आक्रोश है। वैश्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को संजय प्लेस में बैठक की। मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: आगरा में MLC चुनाव के लिए दोबारा मतदान, तीन बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात; अधिकारी कर रहे निगरानी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत तीन मतदान केंद्रों पर आज, 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, खैरागढ़, सैंया और फतेहाबाद स्थित तीन बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए...पढ़ें पूरी खबर


तीन वर्ष की बच्ची की मिली लाश: गांव के बाहर पड़ा मिला शव, तीन दिन से थी घर से लापता; जांच में जुटी पुलिस
एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल में तीन दिन से लापता तीन वर्षीय बालिका का शव सोमवार को गांव के बाहर मिला। शव सड़ चुका था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी...पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed