सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flaws Found in School Vehicles RTO Cracks Down on Invalid Documents

Agra: स्कूल वाहनों में मिली खामियां, आरटीओ की सख्ती से मची खलबली; अभिभावकों से भी की गई ये अपील

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में परिवहन विभाग की जांच में कई स्कूल वाहनों के कागजात अधूरे और अवैध पाए गए। अधिकारियों ने ऐसे वाहनों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Flaws Found in School Vehicles RTO Cracks Down on Invalid Documents
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल के वाहनों में कई खामियां पाई गईं। कुछ वाहनों के प्रपत्र अवैध और अधूरे मिले।
Trending Videos


अधिकारी ने स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में संचालित स्कूल वाहनों की भौतिक स्थिति की जानकारी ली गई। निरीक्षण में जीडी गोयनका, शिवालिक पब्लिक, श्री चैतन्य टेक्नो, सचदेवा मिलेनियम और बीडी कॉन्वेंट स्कूल शामिल थे। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में खड़ी ईको व वैन के प्रपत्र अपूर्ण पाए गए। सचदेवा मिलेनियम स्कूल की कुछ बसों के कागजात वैध नहीं थे। हालांकि, प्रबंधन ने बताया कि ये वाहन संचालित नहीं हो रहे थे जिसकी पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल वाहन की स्थिति जरूर जांचें अभिभावक
अधिकारी ने सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपूर्ण या अवैध प्रपत्र वाले वाहनों का संचालन तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने विद्यालयों से पंजीकृत और अनुबंधित सभी वाहनों की सूची भी मांगी है। अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वाहन की स्थिति जांच लें। साथ ही कागजात और चालक की वैधता भी सुनिश्चित करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed