फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four pillars for Agra Metro have been constructed on the Yamuna

Agra Metro: यमुना पर पुल बनाने का काम तेज, चार पिलर का हुआ निर्माण; जानें कब पूरी होगी परियोजना

Fri, 10 Jul 2026 11:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 10 Jul 2026 11:08 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो की ओर से दूसरे काॅरिडोर में यमुना पर पुल बनाने का काम तेज कर दिया गया है। पुल के लिए 8 पिलर बनाए जा रहे हैं। इसमें से चार तैयार हो गए हैं। तीन की पाइलिंग का कार्य पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
Four pillars for Agra Metro have been constructed on the Yamuna
आगरा मेट्रो का तेजी से चल रहा कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में यमुना पर बन रहे पुल का कार्य तेज कर दिया है। यहां चार पिलर बन चुके हैं। तीन की पाइलिंग हो गई है। एक पिलर का निर्माण रह गया है। दिसंबर तक पुल बन जाने की संभावना है। अगले साल मार्च तक परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे लोग 30 किमी तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। यह 16 किमी लंबा है। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसी कॉरिडोर में यमुना पर मेट्रो के लिए पुल बनाया जा रहा है। पुल के लिए 8 पिलर बनाए जा रहे हैं। इसमें से चार तैयार हो गए हैं। तीन की पाइलिंग का कार्य पूरा हो गया है। 
विज्ञापन


एक पिलर यमुना के किनारे है, इसका कार्य भी हो रहा है। इसके ऊपर से ही मेट्रो कालिंदी विहार तक चलेगी। अगले साल मार्च में दूसरा कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और मेट्रो चलने लगेगी। इसी कॉरिडोर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो दिसंबर तक चलने लगेगी। पहले कॉरिडोर की बात करें तो ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं। इसमें अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो चल रही है। आईएसबीटी तक अगले महीने से मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। अंतिम दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा का निर्माण भी दिसंबर तक हो जाएगा। इससे लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed