सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster Alok Yadav Taken on Remand in Raj Chauhan Murder Conspiracy Case

राज चौहान हत्याकांड: गैंगस्टर आलोक यादव से भी होगी पूछताछ, पुलिस को मिली रिमांड; उसके वीडियो ने मचाया था बवाल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

राज चौहान हत्याकांड की साजिश में गैंगस्टर आलोक यादव की संलिप्तता मिलने के बाद पुलिस ने उसे फिरोजाबाद जेल से बी वारंट पर आगरा कोर्ट में पेश किया। हत्या की साजिश में रिमांड बनने के बाद पुलिस अब कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में उससे पूछताछ और बयान दर्ज करेगी।

Gangster Alok Yadav Taken on Remand in Raj Chauhan Murder Conspiracy Case
गैंगस्टर आलोक यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना के टेढ़ी बगिया स्थित गेस्ट हाउस में 23 जनवरी को हुई राज चौहान की हत्या की साजिश में गैंगस्टर आलोक यादव का भी रिमांड बन गया है। बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद जेल से बी वारंट पर पुलिस उसे दीवानी न्यायालय में लेकर आई। उसकी कोर्ट में पेशी कराई गई। इसके बाद उसे जेल में वापस दाखिल करा दिया गया। अब पुलिस जल्द कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में बयान दर्ज करने जाएगी।
Trending Videos

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि राज चौहान हत्याकांड की साजिश में आलोक यादव की संलिप्तता के साक्ष्य मिले थे। वह फिरोजाबाद जेल में बंद है। साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में राज चौहान के नाम की वृद्धि कर दी गई। उसकी कोर्ट में तलब करने के लिए बी वारंट लिया गया था। वारंट जेल में दाखिल किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम उसे आगरा की कोर्ट में लेकर आई। हत्या की साजिश में उसका रिमांड बन गया। इसके बाद उसे वापस फिरोजाबाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक पर दर्ज हैं 18 मामले
थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि राज चौहान हत्याकांड में 1 अरबाज उर्फ मंसूरी की पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में राज की मां ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर भी आरोप लगाए थे। कहा था कि उसने ही हत्या की साजिश की। पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर आलोक यादव का भी नाम आया था। पुलिस ने जांच के बाद हत्या की साजिश में उसके नाम की वृद्धि की थी। वह कालिंदी विहार का रहने वाला है। उस पर पहले से 18 मामले थाना न्यू आगरा, एत्माद्दौला, हरीपर्वत, कोतवाली, ट्रांस यमुना में दर्ज हैं। वह दो साल से जेल में निरुद्ध है। गैंगवार की आशंका पर उसे आगरा की जिला जेल से फिरोजाबाद की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। पुलिस अब उसके बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट से अनुमति लेगी।
 

2023 में सुर्खियों में आया था आलोक यादव
ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी आलोक यादव थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर जुलाई 2023 में लूट की तीन वारदात के मामले में सुर्खियों में आया था। इसके बाद दयालबाग में युवक को गोली मारने सहित अन्य मामलों में नाम शामिल था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह शहर छोड़कर भाग गया था। उसने संभल जाकर एक पुराने मुकदमे में कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उस समय इसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था।

क्षेत्र में इस तरह दहशत फैला रहे थे गुर्गे
कुछ दिनों से आलोक मिर्जा आगरा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से आलोक यादव के कोर्ट परिसर के वीडियों शेयर हो रहे थे। इसे आलोक के गुर्गे कोर्ट में पेशी के दौरान बनाते थे। इस तरह की वीडियो और रील शेयर कर क्षेत्र में दहशत बनाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed