सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   garbage around Taj Mahal in Agra due to strike of sanitation workers

ताज के आसपास कचरे का ढेर: सड़क से लेकर घरों तक फैला कूड़ा, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल; गंदगी से परेशान पर्यटक

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सार

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने ताजमहल आसपास कचरे का ढेर लगा दिया है। स्थानीय लोगों के साथ स्मारक घूमने आने वाले लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के बीच से लोग गुजरने को मजबूर हो रहे हैं।

garbage around Taj Mahal in Agra due to strike of sanitation workers
ताजमहल के आसपास क्षेत्र में फैली गंदगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा स्मार्ट सिटी के ताजगंज क्षेत्र में आने वाले नौ वार्ड में शनिवार को कूड़ा उठान नहीं हुआ। इसकी वजह से स्थानीय लोगों से लेकर सैलानियों तक को सड़क से लेकर घरों तक में गंदगी का सामना करना पड़ा। नगर निगम के सेनिटरी इंस्पेक्टर और सफाई नायक के बीच हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आला अधिकारी दिनभर ताजगंज जोनल कार्यालय पर डटे रहे लेकिन कर्मचारी नहीं माने। नगर आयुक्त के मुलाकात न करने के बाद सफाई कर्मियों ने रविवार को भी हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
Trending Videos


दरअसल, शुक्रवार दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ताजगंज जोनल कार्यालय के नजदीक सेनिटरी इंस्पेक्टर लक्की शर्मा और सफाई कर्मी बॉबी वाल्मीकि एक दूसरे से मारपीट करते हुए दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी लगाने व काटने के नाम पर शर्मा भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आरोपों और सोशल मीडिया पर हो रही बदनामी के बीच नगर निगम के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। इंस्पेक्टर पर कार्रवाई न होने और सिर्फ सफाई कर्मियों को मुख्यालय से संबद्ध करने से भड़के कर्मचारी नेताओं ने शनिवार को सुबह से ही सिर्फ नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से बात करने पर अड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कर्मचारी नेताओं विनोद इलाहाबादी, हरि बाबू वाल्मीकि, श्याम कुमार करुणेश, दिलीप, मोहन गुलजार, सूरज पहलवान, राकेश साहू आदि ने कहा कि मारपीट करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही भ्रष्टाचार के मामले की जांच की जाए। साथ ही सिर्फ कर्मचारियों पर नहीं बल्कि जिनकी गलती है, उनपर कार्रवाई हो। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसी के बाद नाराज कर्मचारी नेताओं ने रविवार को भी हड़ताल जारी रहने का एलान कर दिया।

ताजमहल देखने आते हैं देश-विदेश से सैलानी
ताजमहल देखने के लिए देश-विदेश से लोग आगरा के ताजगंज क्षेत्र में खासकर आते हैं। इसी वजह से नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए इस पूरे क्षेत्र को चुना था। हालांकि नगर निगम के कर्मचारियों के खराब आचरण और हड़ताल की वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। अधिकारियों ने रविवार को हालात सामान्य होने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed