फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Got job in council school with fake mark sheet three teachers including assistant teacher dismissed

UP News: फर्जी अंक पत्र से मिली नौकरी, सहायक अध्यापिका सहित तीन शिक्षिकाएं बर्खास्त; होगी वेतन की रिकवरी

Fri, 26 Jul 2024 04:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 04:54 PM IST
सार

फर्जी अंकपत्र से परिषदीय विद्यालय में नौकरी हासिल कर ली। इस मामले की शिकायत के बाद हुई जांच के बाद सहायक अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही दो अन्य शिक्षिकाएं भी बर्खास्त की गई हैं। 
 

विज्ञापन
Got job in council school with fake mark sheet three teachers including assistant teacher dismissed
शिक्षिका सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टीईटी प्राथमिक स्तर के फर्जी अंक पत्र के सहारे परिषदीय स्कूल में नौकरी कर रही सहायक अध्यापिका सहित तीन शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से दो विभागीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए पिछले 10 माह से गैरहाजिर चल रही थीं। बीएसए ने फर्जी शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 

फिरोजाबाद ब्लाक के प्राथमिक स्कूल आनंदीपुर करकौली में मीना देवी सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। एक शिकायतकर्ता ने बीएसए से शिकायत की कि मीना देवी का टीईटी प्राथमिक स्तर का अंक पत्र फर्जी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र से सत्यापन कराया गया तो मामला सही पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट आने की जानकारी शिक्षिका को लगी। वैसे ही स्कूल आना बंद कर दिया। शिक्षिका का पक्ष जानने के लिए बीएसए ने तीन बार नोटिस भेजकर शिक्षिका को बुलाया। लेकिन, वह एक भी बार उपस्थित नहीं हुईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एका ब्लाक के एबीएसए श्रीकांत पटेल ने बीएसए को रिपोर्ट दी थी, कि प्राथमिक स्कूल सराय मटियारी की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी और प्राथमिक स्कूल मधीपुर की सहायक अध्यापिका श्वेता बंसल पिछले 10 माह से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया है। फिरोजाबाद ब्लॉक के एबीएसए ओमप्रकाश अकेला को फर्जी सहायक अध्यापिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन के रूप में आहरित की गई धनराशि की वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed