{"_id":"69abb60b538536ef0806d8da","slug":"gulf-conflict-hits-agra-trade-1000-containers-stuck-dry-fruits-prices-surge-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी देशों में जंग का असर: बंदरगाह और बीच रास्ते में फंसे हैं कंटेनर, जूता कारोबार ठप; बादाम-पिस्ता हुए महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाड़ी देशों में जंग का असर: बंदरगाह और बीच रास्ते में फंसे हैं कंटेनर, जूता कारोबार ठप; बादाम-पिस्ता हुए महंगे
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर आगरा के जूता कारोबार और बाजार पर दिखने लगा है। करीब 1000 कंटेनर फंस गए हैं, नए ऑर्डर रुक गए हैं और बादाम-पिस्ता जैसे ड्राईफ्रूट के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं।
बादाम
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
खाड़ी देशों में चल रही जंग का कारोबार पर भी असर दिख रहा है। 1000 कंटेनर फंसे हुए हैं, तो नए ऑर्डर स्थगित हो गए हैं। ड्राईफ्रूट और अन्य सामान भी महंगे हो गए हैं। कारोबारियों का मानना है कि युद्ध लंबा खिंचा तो स्थिति और विकराल हो सकती है।
द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि आगरा से करीब 2500 करोड़ रुपये का खाड़ी और यूरोप देशों में जूतों का निर्यात होता है। बहरीन, कतर, कुवैत, यूएई और सऊदी अरब में भी भारी मात्रा में जूते भेजे जाते हैं। युद्ध के कारण जूतों के 700 कंटेनर से लदे जहाज बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं, तो 250 से अधिक कंटेनर मुंबई बंदरगाह और ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम में रखे हुए हैं। नए ऑर्डर भी स्थगित हो गए हैं। फैक्टरी में भी जूतों का निर्माण कार्य कम कर दिया गया है। कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सचदेवा ने बताया कि ईद को देखते हुए 50 फीसदी माल ज्यादा भेजते हैं। ये रास्ते में फंसे हुए हैं। सरकार से उम्मीद है, इसका समाधान निकालेगी।
Trending Videos

बादाम, पिस्ता और केसर हुई महंगी
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंत्री अशोक लालवानी ने बताया कि मामरा बादाम के बीते एक सप्ताह में 3500 रुपये प्रतिकिलो का भाव हैं। नमकीन पिस्ता 200 से बढ़कर 1200 रुपये किलो हो गया है। केसर में 1.80 लाख रुपये प्रति किलो के दाम हैं। यूएई से खजूर आता है, इसमें भी 30 रुपये प्रतिकिलो के दाम बढ़कर 380 रुपये किलो का भाव है।

बढ़े दामों में खरीद कर लाई बादाम-पिस्ता
दयालबाग निवासी शिवानी सिंह ने बताया कि होली के लिए बादाम-पिस्ता लेकर आई थी। इनके दाम बढ़े हुए हैं। दुकानदार ने बढ़ी कीमतों के लिए खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को वजह बताया।