{"_id":"6a6c08be5913c5ce22058904","slug":"heat-and-humidity-affect-five-tourists-during-taj-mahal-visit-sent-to-district-hospital-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उमस में बिगड़ रही हालत, ताज का दीदार करने पहुंचे पांच पर्यटकों की तबीयत हुई खराब; तुरंत दिया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उमस में बिगड़ रही हालत, ताज का दीदार करने पहुंचे पांच पर्यटकों की तबीयत हुई खराब; तुरंत दिया गया उपचार
Fri, 31 Jul 2026 08:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:00 AM IST
सार
बरेली, पश्चिम बंगाल, अलीगढ़ और अलवर से आए पर्यटकों में उल्टी, दस्त और लो बीपी की शिकायत हुई। पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पर्यटक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल भ्रमण के दौरान गर्मी और उमस से पांच पर्यटकों की तबीयत अचानक खराब हो गई। एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। बृहस्पतिवार को गर्मी और उमस से बरेली के फुरसान अली और खुशनुमा बानो को उल्टी, पश्चिम बंगाल की श्यामा देवी को उल्टी व दस्त, अलीगढ़ के देवांश प्रजापति को दस्त और राजस्थान (अलवर) की निर्मला का बीपी कम होने से चक्कर आने की शिकायत हुई।
तबीयत बिगड़ने पर पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र में तैनात डॉ. प्रेम सिंह ने प्राथमिक उपचार देते हुए सभी पर्यटकों को जरूरी दवाएं और ओआरएस का घोल पिलाया, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र में तैनात डॉ. प्रेम सिंह ने प्राथमिक उपचार देते हुए सभी पर्यटकों को जरूरी दवाएं और ओआरएस का घोल पिलाया, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन