सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heatwave Relief in Agra: Shelter Homes Turn into Heat Wards with ORS and Drinking Water Facilities

लू से राहत की तैयारी: शेल्टर होम बनाए गए 'हीट वार्ड', ओआरएस और ठंडे पानी की सुविधा शुरू

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए नगर निगम ने शेल्टर होम को हीट वार्ड में बदलकर ठंडा पानी और ओआरएस की सुविधा शुरू की है। लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और हाइड्रेट रहने की सलाह दी जा रही है ताकि लू के प्रभाव से बचाव हो सके।

Heatwave Relief in Agra: Shelter Homes Turn into Heat Wards with ORS and Drinking Water Facilities
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार

लू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने शहर में संचालित सभी शेल्टर होम में विशेष ‘हीट वार्ड’ बनाए हैं, जहां लोगों को ठंडा पानी, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) घोल और अस्थायी आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
Trending Videos

 

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि लू के कारण सभी शेल्टर होम तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को तेज गर्मी के कारण परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम लगातार निगरानी कर रहा है। कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव के माध्यम से सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शेल्टर होम का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया है। लू से बचाव के लिए स्मार्ट सिटी के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सूचना भी प्रसारित कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किया जा रहा जागरूक
- दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
- बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
- ओआरएस, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें।

- तेज धूप में अधिक समय तक काम करने से बचें।
- बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

- लू के लक्षण जैसे चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार आदि महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed