सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain accompanied by storm lashed Agra

UP Weather: आगरा में बदला माैसम, कई इलाकों में जोरदार बारिश और आंधी से टूटे पेड़; देहात में गिरे ओले

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में एक बार फिर माैसम ने करवट ली। तेज हवाओं के बाद जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं देहात में ओले भी गिरे।

Heavy rain accompanied by storm lashed Agra
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में बृहस्पतिवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। करीब साढ़े चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और आंधी चलने लगी। आंधी के साथ ही जोरदार बारिश शुरू हो गई।  कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया और यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं देहात क्षेत्र में ओले भी गिरे।
Trending Videos


बिजली गिरने से युवक की माैत
थाना बाह क्षेत्र के गांव राजारमपुरा के पास बृहस्पतिवार को सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान 35 वर्षीय युवक महेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी धोबई अपने खेत के पास नीम के पेड़ नीचे खड़ा हुआ था। तभी अचानक पेड़ पर  बिजली गिरी और युवक बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से नीम का पेड़ भी फट गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed