{"_id":"6a822b329e62df1d92041676","slug":"hello-i-am-going-to-dieyoung-man-hangs-himself-after-calling-a-friend-agra-news-c-364-1-ag11019-132995-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हेलो, मैं मरने जा रहा हूं...दोस्त को फोन कर फंदे से लटक गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हेलो, मैं मरने जा रहा हूं...दोस्त को फोन कर फंदे से लटक गया युवक
Mon, 17 Aug 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। हेलो, मैं मरने जा रहा हूं...दोस्त को फोन कर टेंपो चालक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके। लोहामंडी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा निवासी सोनू (40) तोता का ताल पर मुकेश की पत्थर की टाल में टेंपो चालक थे। साढ़ू राजकुमार ने बताया कि सोनू और मोनू एक ही टाल पर काम करते थे। सोनू के तीन बच्चे हैं। शनिवार दोपहर 1 बजे सोनू ने अपने दोस्त अमित को फोन किया और कहा कि अब वह जीना नहीं चाहता, मरने जा रहा है। इतना बोलने के बाद कॉल काट दी।
अमित भागते हुए टाल पर पहुंचा तो बाहर छोटा भाई मोनू खाना खा रहा था। मालिक मुकेश खाना खाने घर गए थे। सोनू के बारे में पूछने पर मोनू ने अंदर किसी से फोन पर बात करने की जानकारी दी। दोनों भागते हुए अंदर पहुंचे तो सोनू का शव गर्डर पर अंगोछे से बनाए फंदे से लटका था। पत्नी निविता ने बताया कि पति किसी बात से परेशान थे। दोपहर में उन्होंने फोन नहीं उठाया था। मालिक के नंबर पर फोन कर खाना भेजने के लिए पूछा तो उन्होंने घर आकर खाने की बात कही थी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।