{"_id":"5da1c12e8ebc3e016e02924e","slug":"hema-malini-held-gandhi-sankalp-padyatra-for-plastic-free-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी संकल्प पदयात्रा के जरिये सांसद हेमा मालिनी ने लोगों से की यह अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी संकल्प पदयात्रा के जरिये सांसद हेमा मालिनी ने लोगों से की यह अपील
Sun, 13 Oct 2019 09:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा में शामिल हेमा मालिनी व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को मथुरा के कोसीकलां में गांधी संकल्प पदयात्रा निकाल कर लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर स्वच्छ भारत बनाया जाएगा।
सांसद हेमा मालिनी ने गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पदयात्रा की शुरुआत की, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई बलदेव गंज चौराहे पर समाप्त हुई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर बैनर लेकर चल रहे थे।
इस मौके पर हेमा मालिनी ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जल संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का हमारे स्वास्थ्य और वातावरण पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि भाजपा ने इस पदयात्रा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित किया है। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष तरुण सेठ, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, राजेंद्र रुहेला आदि शामिल रहे।