सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Alert for Navratri: Drone Surveillance at Temples, City Divided into 6 Zones

UP: नवरात्र के लिए पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, छह जोन 18 सेक्टर में बांटा गया शहर; ड्रोन से होगी निगरानी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

नवरात्र के दौरान आगरा में मंदिरों की सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटकर महिला पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वैड की तैनाती की गई है।
 

High Alert for Navratri: Drone Surveillance at Temples, City Divided into 6 Zones
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा प्लान बनाया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से प्रमुख मंदिरों में निगरानी रखी जाएगी। दो महिला दरोगा और 6 सिपाही तैनात रहेंगी। बाजारों में एंटी रोमियो स्क्वैड रहेगा। शोहदों पर पुलिस की नजर रहेगी। कहीं भी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos



 

नवरात्रि में यमुना किनारा मार्ग पर कामाख्या देवी मंदिर, नूरी दरवाजा व शाहगंज में काली माता मंदिर, खंदारी पर वैष्णो देवी मंदिर, केंद्रीय हिंदी संस्थान में शीतला माता मंदिर, सुभाष पार्क और न्यू राजा मंडी में चामुंडा माता मंदिर, बेलनगंज में पथवारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसके अलावा भी मंदिरों में भीड़ रहती है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर प्रमुख मंदिर में 2 महिला दरोगा के साथ 6-6 महिला पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। इनके अलावा थाने की फोर्स भी रहेगी। मंदिरों में आने और जाने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए पहले से ही योजना बना ली गई है। शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। बाजारों और प्रमुख रास्तों पर एंटी रोमियो स्क्वैड के साथ ही पीआरवी की ड्यूटी भी लगाई हैं।
 

पुलिस लाइन में धर्मगुरुओं के साथ बैठक आज
डीसीपी सिटी ने बताया कि नवरात्र के बाद ईद है। शाही जामा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद सहित प्रमुख मस्जिदों में लोग नमाज अदा करने पहुंचेंगे। मस्जिदों के आसपास फोर्स रहेगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। थाना स्तर पर शांति समितियों की बैठक कर ली गई हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में सभी समितियों और धर्म गुरुओं के साथ बैठक बुलाई गई हैं। इसमें लोगों से समस्याएं पूछी जाएंगी। बताया जाएगा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए। पुलिस को बताएं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed