{"_id":"69bb777976f446a6dd0816ab","slug":"high-alert-in-agra-for-navratri-and-eid-police-and-pac-deployed-across-city-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नवरात्र और ईद पर पुलिस अलर्ट, 280 मस्जिदों और प्रमुख मंदिरों पर पुलिस और पीएसी रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवरात्र और ईद पर पुलिस अलर्ट, 280 मस्जिदों और प्रमुख मंदिरों पर पुलिस और पीएसी रहेगी तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार
नवरात्र और ईद को लेकर आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। 280 मस्जिदों में नमाज और प्रमुख मंदिरों पर विशेष निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में नवरात्र और ईद पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में शांति समितियों के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। इसमें लोगों ने साफ-सफाई, सीवरेज बहने और पानी की समस्या की शिकायत की। संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए कहा गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींचा गया। कहा गया कि सेक्टर और जोन में बांटकर सुरक्षा की जाएगी।
प्रमुख मंदिरों में पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। ईद की नमाज के लिए 280 मस्जिदों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के साथ अन्य पुलिस अधिकारी रहे। डीसीपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा के लिए शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है।
मिश्रित आबादी वाले इलाके में पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया जाएगा। मंदिरों में विशेष रूप से दो महिला दरोगा और 6-10 सिपाही रहेंगी। कुछ मंदिरों में सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। नगर जोन में शाही जामा मस्जिद, ईदगाह सहित 280 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।
प्रमुख मस्जिदों में पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में 1-1 दरोगा सहित 6-6 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी।
यह अपील की गई- अफवाहों से बचें। किसी भी आपत्तिजनक, भ्रामक सामग्री पोस्ट, मैसेज प्रसारित न करें।
- ईद की नमाज निर्धारित स्थलों, ईदगाह, मस्जिदों में ही अदा की जाए। सार्वजनिक मार्गों पर नमाज न पढ़ी जाए।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी।
- नमाज के दाैरान जामा मस्जिद और उसके आसपास रूट डायवर्ट रहेगा। बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
Trending Videos