सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   historic flower tazia was taken out in procession

फूलों का ऐतिहासिक ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 08:48 AM IST
सार

टीला पाया चौकी स्थित ऐतिहासिक फूलों के ताजिए की जियारत के लिए रातभर अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी और गुलपोशी व तबर्रुक का सिलसिला चलता रहा। मेवा कटरा से निकला अलम का जुलूस भी ताजिए पर हाजिरी देने पहुंचा, जबकि आज शहरभर में ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे।

विज्ञापन
historic flower tazia was taken out in procession
ऐतिहासिक फूलों का ताजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ऐतिहासिक फूलों के ताजिए की जियारत करने के लिए रातभर टीला पाय चौकी स्थित इमामबाड़े में जायरीन उमड़ते रहे। गुलपोशी और तबर्रुक चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा। जायरीन ने मन्नतें मांगीं। शुक्रवार को शहरभर में रखे गए ताजियों को विभिन्न कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कर्बला के शहीदों की याद में जुलूसों में अखाड़ेबाजी होगी। इसके लिए जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

ऐतिहासिक फूलों वाले ताजिए की जियारत के लिए रातभर अकीदतमंदों का आना-जाना लगा रहा। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गुलाब के फूल ताजिए पर चढ़ाए गए। इसके बाद जियारत का सिलसिला और तेज हो गया। मेवा कटरा से निकला अलम का जुलूस फूलों के ताजिए पर हाजिरी देने पहुंचा। जुलूस की अगुवाई खानकाह कादरिया चिश्तिया नियाजिया, मेवा कटरा के सज्जादानशीन सय्यद मोहम्मद अजमल अली शाह ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग एक बजे शिया समुदाय के अजादारों ने मातम किया। चौधरी सरफराज खान ने बताया कि फूलों के ताजिए के उठने के बाद ही शहरभर में रखे गए ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। फूलों का ताजिया न्यू आगरा कर्बला में दफनाया जाएगा। ताजिए की व्यवस्थाओं में जुएब खान, रोहिल खान, हारिस खान, सोहेल खान, फरहानुद्दीन, मोहम्मद जमींल का सहयोग रहा।

विज्ञापन

दूसरी ओर, मेवा कटरा से परंपरागत अलम मुबारक का जुलूस निकाला गया। जुलूस मेवा कटरा से फव्वारा चौक, हॉस्पिटल रोड, गुड़ की मंडी, फुलट्टी बाजार और तिलक बाजार होते हुए पाए चौकी स्थित फूलों वाले ताजिए पर पहुंचकर संपन्न हुआ। सदारत मोहम्मद अजमल अली शाह कादरी ने की। जुलूस में शहीदों की याद में नौहे पेश किए गए। जुलूस में सैयद शबर अली शाह, सैयद नकी अली शाह, सलमान अहमद शाह, सैयद इरफान अहमद, सैयद सलीम, समी आगाई, चांद बाबू, अनवर, हाजी इलियास, अख्तर वारसी, जाहिद हुसैन, सनी अख्तर आदि मौजूद रहे।

पाया चौकी में सजाई मस्जिद-ए-नबी की झांकी
टीला पाया चौकी पर अबुल उलाई शेख कमेटी के बुंदन मियां की ओर से गम-ए-मौला इमाम हुसैन की याद में मस्जिद-ए-नबी की झांकी सजाई गई। इसकी जियारत के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान हाजी मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद मुबीन, राजा, मोहम्मद जावेद, मोहसिन, मोहम्मद अयान और मोहम्मद सायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed