फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली: 500 वर्ष बाद बन रहा दुर्लभ योग, राशि के रंग से खेलें होली, सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

Sun, 28 Mar 2021 07:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
holi play according colors of horoscope
होली के रंगों में सराबोर युवा - फोटो : अमर उजाला

इस बार होली पर 500 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। आगरा के बाह के ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर के मुताबिक होली पर्व पर चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा, मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान होंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। 

holi play according colors of horoscope
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहों की ऐसी स्थिति के कारण इसे ध्रुव योग कहा जाता है, जो 500 साल बाद बन रहा है। इससे पहले ग्रहों का यह योग 3 मार्च 1521 को बना था। इसके अलावा होली पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। दशकों बाद होली पर सूर्य, ब्रह्मा और अर्यमा के साक्षी रहेंगे। यह दुर्लभ योग होली पर शुभ फल देने वाले हैं।  


holi play according colors of horoscope
होली - फोटो : Amar Ujala
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर के मुताबिक इंसान के जीवन में रंगों गहरा प्रभाव रहता है, ऐसे में राशि के रंग से होली खेलने पर किस्मत बदल सकती है। बताया कि मेष राशि वाले लाल व पीले रंग से, वृषभ राशि वाले नारंगी व बैंगनी रंग से, मिथुन राशि वाले हरे रंग से, कर्क राशि वाले सफेद व नीले रंग से, सिंह राशि वाले लाल व नारंगी रंग से होली खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi play according colors of horoscope
गुलाल बनाने के कार्य में जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कन्या राशि वाले भूरे व नारंगी रंग से, तुला राशि वाले हल्के गुलाबी रंग से, वृश्चिक राशि वाले लाल व पीले रंग से, धनु राशि वाले लाल व पीले रंग से, मकर राशि वाले नीले, काले रंग से, कुंभ राशि वाले बैंगनी, काले रंग से, मीन राशि वाले पीले रंग से होली खेलें तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 
विज्ञापन
holi play according colors of horoscope
होली के रंगों में रंग कर झूमते युवा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए होली का आनंद लें। भारत विकास परिषद सर्वोदय शाखा के होली मिलन में संस्थापक अजय गोयल ने यह संदेश दिया। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि होली पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed