{"_id":"684116012247dad6f30ebeb9","slug":"how-will-you-deal-with-the-emergency-adg-asked-this-question-tested-security-arrangements-of-agra-metro-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: इमरजेंसी से कैसे निपटोगे...एडीजी ने पूछा ये सवाल, परखी आगरा मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: इमरजेंसी से कैसे निपटोगे...एडीजी ने पूछा ये सवाल, परखी आगरा मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Jun 2025 09:28 AM IST
विज्ञापन
सार
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल ने आगरा मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने सवाल ये भी पूछा कि यदि इमरजेंसी हुई तो कैसे निपटोगे।
ताज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करते अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन, डिपो और कंट्रोल रूम का 3 घंटे तक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से पूछा कि स्टेशन पर इमरजेंसी हुई तो क्या करोगे। कर्मचारियों ने जानकारी दी।
एडीजी सुरक्षा डीके ठाकुर दोपहर करीब 12:30 बजे मेट्रो ताज स्टेशन पर पहुंचे। रिसेप्शन, टिकट काउंटर, स्कैनर सीसीटीवी कैमरे को देखा। स्टाफ से पूछा कि यात्रियों की जांच कैसे करते हैं, संदिग्ध मिलने पर क्या करते हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की बात कही। यहां से मेट्रो ट्रेन से ताज पूर्वी गेट तक का सफर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। यहां से एडीजी पीएसी मैदान पर बने डिपो पहुंचे और कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की स्क्रीन पर नजर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ से पूछा कि किसी तरह की इमरजेंसी होने पर क्या करोगे और कैसे निपटोगे। इस पर स्टाफ ने बताया कि मशीन-उपकरण से जुड़ी समस्या पर सबसे पहले मेट्रो के अधिकारी और तकनीकी टीम को जानकारी दी जाएगी। अपराध-संदिग्ध वस्तु मिलने पर पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
सुरक्षा बल को भी अलर्ट कर दिया जाएगा। निरीक्षण के बाद उन्होंने सुरक्षा गार्ड के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये स्टेशन ताजमहल से सटा हुआ है, ऐसे में ये बेहद ही संवेदनशील है। सुरक्षा अधिकारियों ने वॉच टॉवर को कवर्ड करने और ताजमहल के मोर्चा को चारों ओर से बंद करवाने की मांग की। निरीक्षण के वक्त चतुर्थ वाहिनी विशेष सुरक्षा बल मथुरा के सेनानायक रामसुरेश यादव और आगरा मेट्रो सुरक्षा प्रभारी सुशांत सिंह मौजूद रहे।