सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband arrested on warrant for wife's murder

Agra: पत्नी की हत्या के बाद फरार था पति, पुलिस दो साल बाद कर सकी गिरफ्तार; कोर्ट में किया गया पेश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के बाह क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पति को दो साल बाद वारंट पर फिर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पेश किया, मामले में जांच जारी है।
 

Husband arrested on warrant for wife's murder
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के बाह में पुलिस ने पत्नी की हत्या के दो साल पुराने मामले में मंगलवार को वारंटी गांव मई निवासी पति ब्रजेश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया है।
Trending Videos


25 नवंबर 2024 को मई गांव में विवाहिता अनीता का खून से लथपथ शव फंदे पर लटका मिला था। अनीता की शादी 2017 में मई के ब्रजेश उर्फ बबलू से हुई थी। पिता अर्जुन सिंह ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाह पुलिस ने पहले भी पति ब्रजेश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट के आदेश पर एसे जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कोर्ट ने ब्रजेश उर्फ बबलू के खिलाफ वारंट जारी किया था। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि वारंट जारी होने पर उसे फिर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed