{"_id":"698624d976a38f9e180baef6","slug":"ib-additional-director-reviewed-security-arrangements-at-taj-mahal-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अंग्रेजी के साथ इतिहास की जानकारी भी रखें जवान', IB एडिशनल डायरेक्टर ने परखी ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अंग्रेजी के साथ इतिहास की जानकारी भी रखें जवान', IB एडिशनल डायरेक्टर ने परखी ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार
एडिशनल डायरेक्टर आईबी विनीता शर्मा ने शुक्रवार को ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ इतिहास के बारे में भी जानकारी रखने को कहा।
ताजमहल में निरीक्षण करतीं आईबी अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
ताजमहल पर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी पर्यटक को सुरक्षा कारणों से अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े। ताजमहल और आसपास के क्षेत्रों में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य विदेशी भाषाओं में भी साइनबोर्ड लगाए जाएं। शुक्रवार को एडिशनल डायरेक्टर आईबी विनीता शर्मा ने ताजमहल का निरीक्षण कर पुलिस और सीआईएसएफ को यह निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के बाद पुलिस, सीआईएसएफ, यूपी पर्यटन और अन्य विभागों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाने के लिए भी कहा।
ताजमहल का निरीक्षण करने पहुंची आईबी की एडिशनल डायरेक्टर विनीता शर्मा ने ताजमहल पर लगे एंटी ड्रोन सिस्टम को देख संतुष्टि जताई और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी ली। ताजमहल मुख्य गुंबद पर पहुंचने के बाद यमुना की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ को निर्देशित किया। पुलिस को यमुना में जल पुलिस की गश्त को और प्रभावी रखने के साथ 24 घंटे नजर रखने को कहा। ताजमहल के बाहर पुलिस को सभी बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और मेटल डिटेक्टर के साथ सभी की तलाशी सुनिश्चित करने को कहा गया।
अन्य पर्यटन स्थलों की भी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ इतिहास के बारे में भी जानकारी रखने को कहा गया। समय -समय पर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए भी बताया गया। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। पर्यटकों को लाइन में लगने के दौरान अधिक देर नहीं रोका जाए।
Trending Videos

पुलिस और सीआईएसएफ की छवि ऐसी बने कि पर्यटक को पुलिस मित्र के रूप में नजर आए। बैठक में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, आईजी सीआईएसएफ नवज्योति गोगई, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, लखनऊ से आए आइपीएस आशीष कुमार, अधीक्षक पुरातत्व स्मिता कुमार, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, सीआईएसएफ वरिष्ठ कमांडेंट वैभव कुमार, एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय समेत यूपी पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आतंकी खतरे से निपटने को रहें तैयार
बैठक के दौरान एडिशनल डायरेक्टर आईबी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया और किसी भी आतंकी घटना या दैवीय आपदा से निपटने को तैयार रहने के लिए निर्देशित किया। इसके लिए समय -समय पर मॉकड्रिल आयोजित कर सभी को किसी भी आपत्ति के समय तैयार रहने के लिए कहा। अधिकारियों ने नियमित मॉक ड्रिल कराए जाने और सुरक्षा वयवस्था का समय-समय पर जासयजा लिए जाने की जानकारी दी।
पर्यटन सीजन में रोजाना आएंगे 75 हजार से अधिक पर्यटक
अधीक्षक पुरातत्व स्मिता कुमार ने एडिशनल डायरेक्टर आईबी को बताया कि पर्यटन सीजन में इस बार वीकेंड और अवकाश के दिनों में 75 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जताई है। इसके बाद भीड़ नियंत्रण और उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।