पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Dairy Unit Busted in Agra, 200 kg of Adulterated Paneer and Milk Destroyed

UP: दूध में मक्खी-मच्छर, पनीर में आ रही थी दुर्गंध; घर में बन रहे मिलावटी उत्पाद को देख चौंके एफएसडीए अधिकारी

Wed, 01 Jul 2026 02:52 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 02:52 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने किरावली के कुकथला गांव में अवैध डेयरी पर छापा मारकर 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध नष्ट कराया। मौके पर गंदगी, दूध में मक्खी-मच्छर और दुर्गंधयुक्त पनीर मिलने पर तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं तथा बिना लाइसेंस संचालन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Illegal Dairy Unit Busted in Agra, 200 kg of Adulterated Paneer and Milk Destroyed
दूध में मक्खी-मच्छर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने किरावली के कुकथला में घर में बने अवैध निर्माण इकाई में 200 किलो मिलावटी पनीर और दूध पकड़ा है। यहां गंदगी भी पसरी हुई थी। दूध में मक्खी-मच्छर तैर रहे थे। पनीर में दुर्गंध आ रही थी। सेहत के लिए असुरक्षित होने के चलते 200 किलो पनीर और दूध नष्ट करा दिया है। जांच के लिए तीन नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर रविंद्र कुमार परिहार, राकेश कुमार, आशुतोष सिंह और अमित कुमार की टीम ने कुकथला स्थित एक घर में छापा मारा। यहां संचालक शिव कुमार मिला। इनसे निर्माण इकाई का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। इसमें गंदगी बिखरी हुई थी, कर्मचारी एप्रिन नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन


ड्रम में मिश्रित दूध भरा हुआ था, इसमें मक्खी-मच्छर पड़े हुए थे। पनीर भी रखा हुआ था, ये भी खुले में रखा था। सूंघने पर इसमें दुर्गंध आ रही थी। पास में ही 40 किलो घी भी मिला। इससे प्रतीत हो रहा है कि क्रीम निकालने के बाद बचे दूध का पनीर बनाया जा रहा था। क्रीम से घी बनाकर बेचा जा रहा था। ऐसे में 50 किलो पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध को नष्ट करा दिया है। इनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। घी, दूध और पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। बिना लाइसेंस के निर्माण इकाई संचालित करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलावटी और घटिया दूध-पनीर से पेट रोग का खतरा
डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह का कहना है कि दूध-पनीर का लगभग हर घर में उपयोग हो रहा है। घटिया और मिलावटी सामग्री के उपयोग करने से पेट रोग तेजी से पनपते हैं। पेट में अल्सर, अपच, जलन और भूख कम लगने की परेशानी बन सकती है। लंबे समय तक उपयोग सेे किडनी-लिवर की क्षमता भी प्रभावित होती है। मिलावटी-नकली दूध-पनीर की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805533 पर कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed