{"_id":"6a0aa5a4d4094d90e80e71c2","slug":"jee-advanced-2026-physics-and-mathematics-troubled-students-chemistry-relatively-easy-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस्ड 2026: भौतिकी और गणित ने छुड़ाए पसीने, केमिस्ट्री रही आसान; पहले से कठिन था पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस्ड 2026: भौतिकी और गणित ने छुड़ाए पसीने, केमिस्ट्री रही आसान; पहले से कठिन था पेपर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 18 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में गणित और भौतिकी के सवालों ने छात्रों को काफी परेशान किया, जबकि केमिस्ट्री अपेक्षाकृत आसान रही। छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार इस बार पेपर पिछले साल की तुलना में ज्यादा कठिन और कॉन्सेप्ट आधारित था।
जेईई एडवांस्ड 2026
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईआईटी की ओर से रविवार को आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 में इस बार गणित और भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। दो पाली में हुई परीक्षा में छात्रों को कॉन्सेप्ट आधारित और लंबी कैलकुलेशन वाले सवालों का सामना करना पड़ा। वहीं केमिस्ट्री अपेक्षाकृत आसान और स्कोरिंग रही।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तो दूसरी पाली की 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों में एडमिट कार्ड और पहचानपत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। स्मार्ट वॉच, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उतरवा दिए गए। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली पाली में कैलकुलस और अलजेब्रा से पूछे गए सवालों में काफी समय लगा। वहीं दूसरी पाली में फिजिक्स में इलेक्ट्रिसिटी, ईएमआई, वेव ऑप्टिक्स और मैकेनिक्स से ज्यादा सोचने और कॉन्सेप्ट आधारित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी कराने वाले डॉ. ललितेश यादव ने बताया कि इस बार जेईई एडवांस्ड में रटने के बजाय कॉन्सेप्ट की समझ और टाइम मैनेजमेंट ज्यादा देखने को मिला। गणित और फिजिक्स में गहराई वाले सवाल पूछे गए जबकि केमिस्ट्री ने छात्रों को स्कोर करने का बेहतर मौका दिया। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों की बेसिक तैयारी मजबूत थी, उनके लिए पेपर संतुलित माना जा सकता है। पिछले साल पेपर सरल था।
लंबा था गणित का पेपर
भरतपुर के गौतम ने बताया कि गणित का पेपर काफी लंबा था और कई सवालों में ज्यादा समय लगा। फिजिक्स में कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न आए, जबकि केमिस्ट्री आसान रही।
भरतपुर के गौतम ने बताया कि गणित का पेपर काफी लंबा था और कई सवालों में ज्यादा समय लगा। फिजिक्स में कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न आए, जबकि केमिस्ट्री आसान रही।
ट्रिकी थे कई सवाल
जगनेर के आशुतोष ने बताया कि भौतिक विज्ञान सबसे कठिन लगा। कई सवाल ट्रिकी थे और कैलकुलेशन भी लंबी थी। पूर्व के मुकाबले इस बार परीक्षा कठिन रही।
जगनेर के आशुतोष ने बताया कि भौतिक विज्ञान सबसे कठिन लगा। कई सवाल ट्रिकी थे और कैलकुलेशन भी लंबी थी। पूर्व के मुकाबले इस बार परीक्षा कठिन रही।