सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KCI wins Amar Shaheed Radheshyam Yadav Women's Cricket title.

Agra News: केसीआई ने जीता अमर शहीद राधेश्याम यादव महिला क्रिकेट खिताब

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
KCI wins Amar Shaheed Radheshyam Yadav Women's Cricket title.
अमर शहीद राधेश्याम यादव मेमोरियल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड टीसा के मैदान पर द्वितीय अमर शहीद राधेश्याम यादव मेमोरियल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता केसीआई पैंथर्स ने जीत ली है। फाइनल में उसने अतुल्य वॉयेजेज को 45 रन से हराया।

आयोजन सचिव मनोज कुशवाहा ने बताया कि फाइनल में केसीआई पैंथर्स की कप्तान सुप्रिया अरेला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में केसीआई पैंथर्स की पूरी टीम 23.4 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से श्रेया यादव ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। प्रिंसी चौधरी ने 29, शशि माथुर ने 18 व सुप्रिया अरेला ने 16 रन का योगदान दिया। अतुल्य वॉयेजेज की ओर से सिमरन ने चार, सुरक्षा ने तीन और काव्या ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतुल्य वॉयेजेज की टीम पावनी कुनिल की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 80 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कात्यायनी ने 16, सुरक्षा ने 13 तथा सिमरन ने 11 रन बनाए। केसीआई पैंथर्स की ओर से पावनी कुनिल ने 12 रन देकर पांच विकेट चटकाए। प्रियंका लूथरा ने तीन व श्रेया यादव ने दो विकेट लिए। पावनी कुनिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रियंका लूथरा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार पावनी कुनिल व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार राधिका को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला व अर्जुन पुरस्कार विजेता पूनम यादव रहीं।संचालन देव पांडेय ने किया। इस दौरान संजय कालरा, बलदेव भटनागर, सुनीना कालरा, नैना कालरा महाजन, रुचि शुक्ला, संजय गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, अमित यादव, अवधेश यादव और कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed