{"_id":"69bb7cbdede3b4268302427f","slug":"mahant-assaulted-at-renuka-dham-temple-in-agra-probe-underway-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रेणुका धाम में महंत से मारपीट, मूर्ति तोड़ने की कोशिश का आरोप; फेंक दिया कमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रेणुका धाम में महंत से मारपीट, मूर्ति तोड़ने की कोशिश का आरोप; फेंक दिया कमंडल
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के रेणुका धाम मंदिर में महंत के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के रेणुका धाम शनिदेव मंदिर में आवाहन अखाड़ा की महंत तनु परी से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। उन्होंने रुनकता निवासी आशा धाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सराय बेगा निवासी महंत तनु परी ने बताया कि वह 14 मार्च को मंदिर में भक्तों के साथ हमेशा की तरह दरबार लगा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान आशा धाकरे वहां पहुंचीं और उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं। जब भक्तों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। मंदिर में रखी मूर्ति तोड़ने की कोशिश की और महंत का कमंडल भी फेंक दिया।
साथ ही दोबारा मंदिर आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
Trending Videos