{"_id":"6614dac692d6c8ec56077cb4","slug":"maidaan-movie-agra-made-shoes-will-be-seen-in-ajay-devgan-film-to-be-released-on-10-april-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे आगरा के बने जूते, 10 अप्रैल को होगी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे आगरा के बने जूते, 10 अप्रैल को होगी रिलीज
Tue, 09 Apr 2024 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:35 AM IST
सार
अभिनेता अजय देवगन की 10 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म ‘मैदान’ में आगरा के जूते दिखेंगे। ये जूते शू डिजाइनर देवकी नंदन सोन ने डिजाइन किए हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे आगरा के बने जूते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबाल टीम के मैनेजर रहे सैयद अब्दुल रहीम की जीवनी पर बनी फिल्म ‘मैदान’ में आगरा के शू डिजाइनर देवकी नंदन सोन के बने जूते नजर आएंगे। अभिनेता अजय देवगन इस फिल्म में हैं जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म 83 में क्रिकेट शूज को डिजाइन करने वाले देवकी नंदन सोन ने अब फुटबाल पर आधारित फिल्म में भी फुटबाल के जूतों को डिजाइन कर बनवाया है। सोमवार को सोन ने बताया कि उन्होंने फिल्म में भारतीय टीम के साथ दक्षिण कोरिया की टीम के खिलाड़ियों के लिए भी जूते बनाए हैं। इसमें उनके बेटे कबीर नंदन के सहायक लक्ष्मी नरायन, पंचम सिंह, निरंजन सिंह, जयप्रकाश, एजाज काले ने हुनर दिखाया है। फिल्म के ट्रेलर में उनके बनाए जूते का सोल प्रमुखता से दिखाया है।
उन्होंने कहा कि यह आगरा के जूतों के लिए गौरव का क्षण है। इससे आगरा के जूता दस्तकारों के हुनर को बड़ा मंच मिलेगा। देवकी नंदन क्रिकेटर सुनील गावस्कर के लिए भी सनी ब्रांड के जूते सप्लाई किए थे।