सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Lapse in Mall Construction Exposed: ADA Probe Points to Builder Negligence

भैरों बाजार हादसा: किस तरह गिर गी इमारत, एडीए जांच में सामने आई खतरनाक सच्चाई; बिल्डर पर गिरेगी गाज

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में निर्माणाधीन मॉल गिरने के मामले में एडीए की जांच में बिल्डर की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई और जुर्माना तय किया जाएगा।

Major Lapse in Mall Construction Exposed: ADA Probe Points to Builder Negligence
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भैरों बाजार स्थित कृष्णा मेट्रो मॉल के निर्माण स्थल पर इमारत ढह जाने के मामले में मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली के निर्देश पर टीम ने मौके पर फीता डालकर निर्माण कार्य की पैमाइश की और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के साक्ष्य जुटाए। रिपोर्ट के आधार पर बिल्डर पर कार्रवाई हो सकती है।
Trending Videos

सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया कि भूखंड संख्या 8/390 और 8/390/1 पर किरधा अर्थ डेवलपर्स और कृष्णा भू विकास ने माॅल के निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कराया था। नियमानुसार निर्माण शुरू करने से पहले पुरानी बिल्डिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर निर्माण शुरू किया जाना था। बिल्डर ने नियमों को ताक पर रखकर आगे के एक हिस्से को यह कहकर नहीं तोड़ा कि वह नक्शे के अनुसार सेटबैक एरिया में आएगा। एडीए के अधिकारियों ने भी बिल्डर की मनमानी पर आंखें मूंद ली। इसके बाद बिल्डर ने पिछले हिस्से में खुदाई और निर्माण शुरू कर दिया। बेसमेंट के लिए की गई गहरी खुदाई के कारण आगे का हिस्सा भरभराकर गिर गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सचिव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बेसमेंट की गहराई, पड़ोस की इमारतों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम और निर्माणाधीन स्थल की दूरी का पूरा ब्योरा दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला कि बिल्डर की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। एडीए की टीम बुधवार को अंतिम जांच रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंपेगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माने को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस हादसे ने एडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के दायरे में यह भी
असुरक्षित खुदाई: बेसमेंट की खुदाई में सटी पुरानी इमारतों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए गए?
नक्शा उल्लंघन: क्या पुराने ढांचे को जानबूझकर नक्शे के विपरीत खड़ा रखा गया है?
भौतिक सत्यापन: पुराने शहर के सकरे इलाकों में चल रहे अन्य निर्माणों की भौतिक स्थिति क्या है?
 

बैंक शाखा के लिए नए परिसर की तलाश शुरू
बेलनगंज शाखा की इमारत ध्वस्त होने के बाद केनरा बैंक प्रबंधन ने नए ठिकाने की तलाश शुरू कर दी है। माैजूदा समय में बैंक की इस शाखा का संचालन कचहरी घाट शाखा से हो रहा है। हालांकि दोनों शाखाओं के करीब 45 हजार खाताधारकों का बोझ पड़ने से संचालन पर आंशिक प्रभाव पड़ा है। लोगों को मैनेज करने में आ रही दिक्कतों के बीच प्रबंधन ने नए परिसर की तलाश शुरू कर दी है जहां बेलनगंज शाखा को शिफ्ट किया जा सके। केनरा बैंक प्रबंधन के अनुसार मौजूदा समय में अकेले बेलनगंज शाखा में ही करीब 25 हजार बैंक खाते हैं। वहीं, 300 लॉकरों का भी बैंक संचालन करता है। भैरों बाजार स्थित कृष्णा मेट्रो मॉल के निर्माण स्थल पर पुरानी इमारत गिरने के बाद अब कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द नए परिसर में शाखा को शिफ्ट किया जाए ताकि खाताधारकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed