सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Allegedly Escapes After Dining at Five-Star Hotel in Agra

UP: पांच सितारा होटल खाया 41 हजार रुपये का खाना, फिर की ऐसी हरकत; ताकि कोई बिल न ले सके

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

ताजमहल के पास स्थित एक 5 स्टार होटल में तीन दोस्तों के साथ खाना खाने आए युवक ने 41,477 रुपये का बिल बिना भुगतान किए स्मोकिंग का बहाना बनाकर फरार हो गया। होटल प्रबंधन की शिकायत पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।
 

Man Allegedly Escapes After Dining at Five-Star Hotel in Agra
होटल का खाना - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में ताजमहल के पास एक पांच सितारा होटल के रेस्तरां में ग्राहक ने टेबल बुक की। अपने तीन दोस्तों के साथ महंगे पेय और डिश ऑर्डर की। खाने के बाद पहले साथियों को विदा किया और फिर धूम्रपान के बहाने होटल से चंपत हो गया। होटल के एचआर मैनेजर ने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


एचआर मैनेजर कोलकाता निवासी रॉबिन भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि पांच मई को असद खान नाम के युवक ने कॉल कर एक टेबल बुक कराई थी। सात मई को रात करीब 9:43 बजे असद अपने तीन साथियों के साथ रेस्तरां में खाना खाने आए। चारों ने खाने के दौरान कई व्यंजन मंगवाए। उनका बिल 41,477 रुपये बना था। खाना खाने के बाद असद के साथ आए तीनों युवक पार्किंग में चले गए और वहां से कार लेकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 12:15 बजे के करीब असद खान भी धूम्रपान के बहाने रेस्तरां से बाहर गए और वापिस नहीं लौटे। होटल प्रबंधन ने उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। आरोपी जिस कार से आए थे,वह ग्वालियर निवासी महिला के नाम पंजीकृत है। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed