सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Arrested for Allegedly misdeed Woman on Job Pretext and Recording Obscene Video

दरिंदे को नहीं आया रहम: युवती संग किया घिनौना काम, फिर कर डाली ऐसी हरकत; जीते जी मर गई वो

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में एक युवती ने आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने उसे बुलाया, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी के दोस्त ने वीडियो उसके परिजनों और परिचितों को भेज दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Man Arrested for Allegedly misdeed Woman on Job Pretext and Recording Obscene Video
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


ये भी पढ़ें -  UP: जामुन की खेती से होगी बंपर कमाई, कलमी पौधे तीन साल में देने लगते हैं फल; वैज्ञानिकों ने बताया पूरा तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन





 

शिकायत के अनुसार, युवती की मुलाकात पिछले साल बिचपुरी के कृष्णाधाम कालोनी निवासी सुशील से हुई थी। सुशील ने युवती को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसी क्रम में, 18 नवंबर को सुशील ने युवती को बिचपुरी के पास एक होटल में बुलाया। आरोप है कि होटल में सुशील ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

ये भी पढ़ें -  UP: ढोलक की थाप के थे दीवाने, उसकी हुई ऐसी बेकदरी... कूड़ा बीनकर भर रहा था पेट, सड़क किनारे मिली लाश
 

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद सुशील उसे लगातार दबाव में लेकर संबंध बनाता रहा। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो सुशील ने अपने दोस्त संतोष को वह वीडियो दे दी। संतोष ने उस वीडियो को पीड़िता के परिजनों और अन्य परिचितों को भेज दिया, जिससे युवती को सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें -  12वीं पास के लिए सुनहरा मौका: आगरा कॉलेज में AI और मशीन लर्निंग की फ्री इंटर्नशिप, 30 जून तक करें आवेदन
 
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पीड़िता ने 2 मई को सिकंदरा थाने में सुशील और संतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। सुशील को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस संतोष की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें -  UP: ई-वे बिल में छोटी गलती पर भारी जुर्माना क्यों? व्यापारियों ने उठाई आवाज, एसआईबी जांच के लिए मांगी एसओपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed