{"_id":"69c4b5470ff2349edf08afee","slug":"man-brutally-murdered-with-sharp-weapon-body-found-near-road-in-mainpuri-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"काट दिया चेहरा, सीने पर कई वार: मैनपुरी में युवक की बेरहमी से हत्या, कोल्ड स्टोरेज के पीछे मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काट दिया चेहरा, सीने पर कई वार: मैनपुरी में युवक की बेरहमी से हत्या, कोल्ड स्टोरेज के पीछे मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी में नेजा चढ़ाने गया युवक संदिग्ध हालात में मृत पाया गया, उसके चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मामले की तहकीकात जारी है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी में माता शीतला देवी मंदिर में बुधवार शाम नेजा चढ़ाने आए करीमगंज निवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। बृहस्पतिवार सुबह युवक का साथ कुरावली रोड पर कोल्ड स्टोर के पीछे पड़ा मिला।
थाना बिछवा क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी 35 वर्षीय रजनेश बुधवार शाम को ग्रामीणों के साथ नेजा चढ़ाने माता शीतला देवी मंदिर आया था। नेजा चढ़ाने के बाद वह ग्रामीणों से अलग हो गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन को सूचना मिली कि रजनेश का शव कुरावली रोड पर एक कोल्ड स्टोर के पीछे पड़ा हुआ है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रजनेश के चेहरे और सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे।
परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र एकत्र किए हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण का जानकारी जुटाई है।
Trending Videos