सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Ends Life After Kaila Devi Visit, Food Found Near Hanging Body

UP: कैलादेवी के दर्शन कर लौटा युवक, ससुराल में आकर दे दी जान; पेड़ पर लटकी मिली लाश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

कैलादेवी से दर्शन कर ससुराल लौटे युवक ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर उसके पास खाना और सलाद भी मिला, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

Man Ends Life After Kaila Devi Visit, Food Found Near Hanging Body
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सैंया में कैलादेवी से दर्शन कर वापस अपनी ससुराल आए युवक ने रात में गांव से दूर एक पेड़ से लटक कर जान दे दी। शव के पास एक प्लास्टिक की थैली में सलाद और खाना भी रखा मिला है। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 
Trending Videos


थाना कागारौल क्षेत्र के गांव अकोला निवासी बंटू की थाना सैंया के गांव सराय में रामवीर दिवाकर के यहां ससुराल है। बंटू अपनी पत्नी रश्मी और दो माह की बच्ची को लेकर 16 मार्च  को कैला देवी से दर्शन करके वापस अपनी ससुराल सराय आया था।  ससुर रामवीर ने बताया कि बंटू घर से शाम को चला गया, उसके बाद वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह-सुबह उसकी लाश गांव से कुछ दूर पेड़ पर लटकी मिली। ये देख ससुराल वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed