सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Falls into Open Manhole While Using Phone; Narrow Escape Sparks Safety Concerns

हाईवे पर अनदेखी पड़ी भारी: मोबाइल देखते-देखते चल रहा था युवक, खुले मैनहोल में जा गिरा; बाल-बाल बची जान

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद की सर्विस रोड पर खुले मैनहोल में गिरने से युवक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

Man Falls into Open Manhole While Using Phone; Narrow Escape Sparks Safety Concerns
खुले मैनहोल में एक युवक गिर गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद सर्विस रोड पर खुले मैनहोल में एक युवक गिर गया। गनीमत रही की उसका समय रहते सड़क का सहारा ले लिया, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। युवक को सकुशल बाहर आते ही लोगों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos


सुभाष चौराहा फिरोजाबाद सर्विस रोड स्थित भाजपा के पूर्व विधायक शिवसिंह चक के आवास के सामने एक मैनहोल खुला हुआ है। सोमवार दोपहर आगरा के एत्मादपुर बरहन चौराहा निवासी साहिल मोबाइल देखता हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जा रहा था। तभी वह सड़क पर खुले मैनहोल में गिर गया। गनीमत रही कि उसने समय रहते अपना बचाव कर लिया, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी अशोक यादव ने बताया कि कई बार खुले मैनहोल से हादसे हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई) के अधिकारियों से शिकायत करने के बाबजूद कोई सुनवाई नहीं होती है। बाइकें, ऑटो भी मैनहॉल में फंसकर उन पर सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने खुले मैनहोल को बंद कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में सतीश कुमार, मोनू कुमार, सद्दाम, शहजाद, छोटे आदि हैं।

आईआरबी प्रोजेक्ट मैनेजर भावेश पटेल ने बताया कि सर्विस रोड बनाने के साथ ही मैनहॉलाें को कवर कर ढक्कन लगाते हुए नगरपालिका के सुपुर्द किया था। अगर नगरपालिका इस पर ध्यान नहीं दे रही है तो एनएचएआई उसे ढकने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed