सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Threatens Self-Immolation with Daughter Over Wife’s Death After Delivery in Agra

बेटी संग कर लूंगा आत्मदाह: गर्भवती पत्नी की मौत के बाद पति ने बयां किया दर्द, अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में प्रसव के दौरान पत्नी की मौत के बाद पति ने आशा कार्यकर्ता और निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने पर उसने 10 मार्च को लखनऊ में डीजीपी कार्यालय के सामने बेटी के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

Man Threatens Self-Immolation with Daughter Over Wife’s Death After Delivery in Agra
अस्पताल सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के दौरेठा की सत्यपुरम कॉलाेनी निवासी धीरज कुमार ने गर्भवती पत्नी की मौत के बाद आशा कार्यकर्ता और निजी अस्पताल के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर 10 मार्च को लखनऊ में डीजीपी कार्यालय परिसर में बेटी के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos


धीरज कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सोनी को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता ने बोदला के एक निजी अस्पताल में 21 फरवरी को भर्ती करवाया था। पत्नी का ऑपरेशन हुआ और मृत बच्चा हुआ। आठ घंटे बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने जांच के बहाने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबीयत में सुधार नहीं होने पर पत्नी को दूसरे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने बताया कि काफी संक्रमण हो चुका है। बचना मुश्किल है। वह पत्नी को दोबारा उसी निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां पुलिस आ गई और अस्पताल के कर्मचारियों ने बहाना बनाकर दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। 24 फरवरी को पत्नी की मृत्यु हो गई।

धीरज का आरोप है कि आशा ने कमीशन के लालच में पत्नी को गलत जगह भर्ती कराया। उन्होंने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की है। साथ ही आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। वहीं पीड़ित की गुहार पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने डीसीपी सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed