फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Man killed after objecting to sister relationship with e-rickshaw driver in UP

प्रेमिका के भाई का मर्डर: 'मेरी ननद का ई-रिक्शा चालक से अफेयर', विरोध करने पर प्रेमी ने गोविंद को मार डाला

Mon, 03 Aug 2026 01:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 03 Aug 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura Man killed after objecting to sister relationship with e-rickshaw driver in UP
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के मथुरा के थाना हाईवे इलाके में प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर प्रेमिका के भाई की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। खोजबीन के दौरान पुलिस को आरोपी के घर के पास से व्यक्ति का रक्तरंजित शव पड़ा मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शव पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान बताए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, मृतक की पत्नी ने अपनी ननद के प्रेमी के खिलाफ थाना हाईवे में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी भागा हुआ है।
विज्ञापन


आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना इलाके के गांव सावरा निवासी राजकुमारी अपने पति गोविंद उर्फ पप्पू और परिवार के साथ महोली स्थित ऋषिकुल स्कूल के पास एटीवी के पीछे रहती हैं। राजकुमारी का कहना है कि उनकी ननद का नरहौली के कुसुम वाटिका निवासी ई-रिक्शा चालक मुकेश के साथ चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पहले पति को पिलाई थी शराब
उनके पति इसका विरोध करते थे। आरोप है कि शनिवार रात मुकेश उनके घर आया और पति को साथ लेकर चला गया। बाहर जाकर पति को शराब पिलाई और फिर घर छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद मुकेश फिर घर आया और उनके पति को लेकर चला गया। इसके बाद उनके पति वापस नहीं लौटे।
 

गोविंद का शव आरोपी के घर से थोड़ी ही दूरी पर मिला
राजकुमारी रविवार सुबह मुकेश के घर पहुंचीं और पति के बारे में पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो गोविंद का शव मुकेश के घर से थोड़ी ही दूरी पर पड़ा मिला। 

राजकुमारी का आरोप है कि कुल्हाड़ी से उनके पति के सिर और पीठ पर वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
 

क्षेत्राधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed