{"_id":"6a45453cdaf1fa8bbb0ccd42","slug":"mayor-of-bareilly-dr-umesh-gautam-cut-cake-at-banke-bihari-temple-on-his-birthday-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर में मर्यादा तार-तार: बरेली के महापाैर ने कुचल दी परंपरा, जगमोहन में काटा केक; भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर में मर्यादा तार-तार: बरेली के महापाैर ने कुचल दी परंपरा, जगमोहन में काटा केक; भारी आक्रोश
Wed, 01 Jul 2026 10:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:21 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के ठीक सामने जगमोहन में एक बड़ा सा केक सजा दिया गया। इसके बाद महापौर डॉ. उमेश गौतम ने उस केक को काटा। समर्थकों ने तालियां बजाईं। कुछ सेवायतों ने विरोध किया तो समर्थकों ने उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में काटा केक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की मर्यादा और सदियों पुरानी सनातनी परंपराओं को मंगलवार को सियासी रसूख तले कुचल दिया गया। बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने अपने जन्मदिन की खुमारी में मंदिर के वीआईपी कटहरे में खड़े होकर जगमोहन में रखकर को बर्थडे केक काटा। मेयर ने ठाकुरजी के ठीक सामने जगमोहन में केक काटा जिसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर तालियां बजाईं और हूटिंग की। इस घटना से सेवायतों और तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश है।
मंगलवार को बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम का जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में उन्होंने ठाकुरजी को फूलबंगला की सेवा अर्पित की थी। हेलिकॉप्टर से आए अपने बेटे के साथ मेयर अपने समर्थकों की भारी-भरकम फौज के साथ मंदिर पहुंचे तो वीआईपी होने के नाते उनके लिए सारे नियम शिथिल कर दिए गए। वे सीधे वीआईपी कटहरे में दाखिल हो गए।

मर्यादा तब तार-तार हो गई, जब आराध्य के ठीक सामने जगमोहन में एक बड़ा सा केक सजा दिया गया और फिर उस केक को काट दिया और समर्थकों ने तालियां बजाईं। कुछ सेवायतों ने विरोध किया तो समर्थकों ने उन्हें शांत कर दिया।
हमें परंपराओं का ज्ञान है। ठाकुरजी को मावे के केक का भोग लगाया गया था, सेवायत ने उन्हें भोग लगा हुआ केक वापस दे दिया था तो जगमोहन में खड़े होकर केक काटकर उन्हें थोड़ा ठाकुर जी को अर्पित करने को दे दिया। पर्दा होने के कारण केक काटने को वह लोग देख नहीं पाए थे। इस पर उनसे कहा कि यह आपने ठीक नहीं किया। मंदिर के जगमोहन में ऐसा नहीं करना चाहिए। -अक्षय गोस्वामी, सेवायत
वीडियो मिलने के बाद हाईपावर्ड कमेटी और मंदिर प्रशासन से इस मामले में जवाब मांगा है। बैठक में इस मामले पर बात की जाएगी। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए ठोस नियम बनाए जाएंगे -अशोक कुमार, अध्यक्ष श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी