फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Hema Malini and Shrikant sharma inspected preparations of Braj Raj Utsav in Mathura

ब्रज रज उत्सव: सांसद हेमा मालिनी और ऊर्जा मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा, ये होंगे मुख्य कार्यक्रम

Mon, 08 Nov 2021 08:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 08:58 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में यमुना किनारे कुंभ स्थल पर 10 नवंबर से ब्रज रज उत्सव शुरू हो रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। इसमें लोकल फॉर वोकल का संदेश देने के लिए हुनर हॉट लगाई गई है, जिसमें स्टॉल लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
MP Hema Malini and Shrikant sharma inspected preparations of Braj Raj Utsav in Mathura
कार्यस्थल पर निरीक्षण करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन के कुंभ मेला स्थल पर 10 नवंबर से शुरू हो रहे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सांसद हेमा मालिनी और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

  
सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके संभावित रास्तों को दुरुस्त किया गया। मथुरा-वृंदावन मार्ग से लेकर हैलीपैड और कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग को दुरुस्त कर सफाई कराई गई। कुंभ मेला का मुख्य द्वार बन गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह प्रवेश द्वार बना दिए गए हैं। परिक्रमा मार्ग को भी दुरुस्त करने के साथ सजाया संवारा जा रहा है।
विज्ञापन


दिनभर होती रहीं बैठकें
अधिकारियों ने दिन भर तैयारियों को लेकर अधीनस्थों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने सोमवार को भी हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Hema Malini and Shrikant sharma inspected preparations of Braj Raj Utsav in Mathura
वृंदावन कुंभ स्थल पर चल रहीं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, डीएम नवनीत सिंह चहल, नगर आयुक्त अनुनय झा ने हेलीपैड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीनस्थों को हेलीपैड से लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग और मेला स्थल तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण मुक्त और विशेष सफाई कराने के साथ कीटनाशक दवा के छिड़काव के निर्देश दिए।
 

भजन सम्राट अनूप जलोटा सुरों से बहाएंगे भक्ति की रसधार
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह आयोजन ब्रज के लोगों के लिए नया होगा। इससे यहां के पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। ब्रज रज उत्सव में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें भजन सम्राट अनूप जलोटा और महाभारत धारावाहिक में दुर्योधन का भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पुनीत इस्सर अपनी टीम के साथ महाभारत का लाइव मंचन करेंगे।    

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी मेला क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और अफसरों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समीक्षा की। विधायक पूरन प्रकाश, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, निगम में उपसभापति राधा कृष्ण पाठक, सुनील चतुर्वेदी, पार्षद हेमंत भारती भी थे। 

ब्रज रज उत्सव के आकर्षण 
मेरा गांव मेरा देश, हुनर हाट, विश्वकर्मा नगर के साथ 200 स्टॉल बनाई जा रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed