{"_id":"69b2c46deb4d00ceb9056687","slug":"municipal-corporation-team-took-action-against-cattle-shed-on-road-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क पर बांध दी भैंसें, गंदगी और बदबू ने किया बेहाल; नगर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क पर बांध दी भैंसें, गंदगी और बदबू ने किया बेहाल; नगर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
Thu, 12 Mar 2026 07:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:19 PM IST
सार
आगरा में सड़क पर ही पशु बाड़ा बनाकर भैंसों को बांधा जा रहा था। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम प्रशासन ने पशुपालक पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
पशुबाड़े पर कार्रवाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पशु बांधकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में ताजगंज के दुर्गा नगर क्षेत्र में सड़क पर भैंसें बांधकर गंदगी फैलाने के मामले में नगर निगम की टीम ने एक पशुपालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
जेपी होटल के समक्ष स्थित बसेरा हाइट्स के पास दुर्गा नगर में जगदीश नामक व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे भैंसें बांधी जा रही थीं। पशुओं को सड़क पर बांधने के कारण वहां गोबर और गंदगी फैल रही थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की थी।
शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सड़क पर ही पशु बाड़ा बनाकर भैंसों को बांधा जा रहा था, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम प्रशासन ने पशुपालक जगदीश पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में सड़क या सार्वजनिक स्थान पर पशु न बांधने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही मौके पर गंदगी को साफ कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर पशु बांधकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और इस तरह की गतिविधियों की जानकारी निगम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।