सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation took action against encroachments in Rajamandi Market

Agra News: राजामंडी बाजार में फुटपाथ और गैलरी में नहीं लगने दीं फड़, दिनभर नगर निगम की टीम ने की गश्त

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 30 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के राजामंडी बाजार में गैलरी और फुटपाथ पर लगने वाली फड़ को रोकने के लिए नगर निगम सख्ती करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण करने से न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि जल निकासी भी प्रभावित होती है।

Municipal Corporation took action against encroachments in Rajamandi Market
आगरा के राजामंडी बाजार में गश्त करती निगम की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के राजामंडी बाजार में बृहस्पतिवार को नगर निगम के टास्क फोर्स ने फुटपाथ, नालियों और गैलरी में फड़ नहीं लगाने दिया। टास्क फोर्स सदस्यों ने मुनादी कराकर दुकानदारों और फड़ लगाने वालों को सख्त चेतावनी दी थी। दिनभर उन्होंने मुख्य मार्गों और गलियों में लगातार गश्त की। जैसे ही कहीं फड़ या सामान फुटपाथ पर रखने की कोशिश हुई, टीम ने तुरंत उसे हटवा दिया। कार्रवाई के डर से कई व्यापारियों ने खुद ही अपना सामान अंदर कर लिया।


टास्क फोर्स प्रभारी ने कहा कि फुटपाथ और नालियां आमजन की सुविधा के लिए हैं, इन पर अतिक्रमण करने से न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि जल निकासी भी प्रभावित होती है। इसलिए ऐसे अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम कर्मियों ने लाउडस्पीकर से मुनादी कर लोगों को जागरूक भी किया। उन्हें जबरन फड़ लगाने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने कहा कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और शहर के अन्य बाजारों में भी इसी तरह की सख्ती बरती जाएगी, ताकि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed