{"_id":"69ba275aa6431ac80403af5b","slug":"mystery-of-pakistan-balloon-remains-unsolved-police-yet-to-find-clues-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ‘पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे का रहस्य बरकरार, एक महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ; शाहगंज में दर्ज हुई थी FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ‘पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे का रहस्य बरकरार, एक महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ; शाहगंज में दर्ज हुई थी FIR
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मिले पाकिस्तान लिखे गुब्बारे के मामले में एक महीने बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। खुफिया एजेंसियां और पुलिस जांच में जुटी हैं, लेकिन अब तक इस बारे में सटीक जानकारी हाथ नहीं लग सकी है।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा संदिग्ध गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में 12 फरवरी की सुबह 9:45 बजे पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा गुब्बारा मिला था। इस मामले में 13 फरवरी को थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की तीन टीमों के साथ ही खुफिया एजेंसियां एक महीने बाद भी खाली हाथ हैं। अब तक यह नहीं पता चला कि गुब्बारा कहां से आया और कौन लेकर आया था।
60.34 सेंटीमीटर का गुब्बारा हरे और सफेद रंग में था। इसमें गैस या हवा भी नहीं थी। उर्दू में पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा था। जांच के बाद गुब्बारे को थाना शाहगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया था। मामले में मास्टर वारंट ऑफिसर सहायक सुरक्षा अधिकारी शालींदर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि गुब्बारा एयरफोर्स स्टेशन के जीसीए बिल्डिंग के पास पड़ा मिला था।
यह एयरफोर्स स्टेशन में कहां से आया, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के बाहर के इलाके में छानबीन की गई थी। जिन लोगों का पूर्व में सत्यापन किया था, उनसे पूछताछ हुई थी। कोई सुराग नहीं लग सका। राजस्थान में भी इस तरह का गुब्बारा मिला था। मामले में एयरफोर्स की भी मदद ली जा रही है।
Trending Videos